विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रक्षा मंत्री पर्रिकर बोले- मैं कड़क सौदेबाज, राफेल डील में बचाऊंगा पैसे

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sat, 05 Mar 2016 11:24 AM (IST)Updated: Sat, 05 Mar 2016 11:55 AM (IST)

फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए सरकार ने पर्याप्त धन का आवंटन किया है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए सरकार ने पर्याप्त धन का आवंटन किया है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि 2016-17 का कुल रक्षा बजट 3,41,000 करोड़ रूपये है जिसमें पेंशन भी शामिल है। सरकार अपने कुल खर्च 19,78,060 करोड़ रूपये का 13.09 फीसदी रक्षा पर खर्च करती है।

वहीं, रक्षा सामान खरीदने के लिए सरकार ने 70,000 करो़ड रूपये का प्रबंध किया है। राफेल सौदे के बारे में एक सवाल का जबाव देते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ने इसके लिए पर्याप्त धन अलग से रखा है। उन्होंने एक सवाल के जबाव में कहा कि मैं एक कड़क सौदेबाज हूं। मुझे देश के लिए पैसा बचाने दीजिए।

उन्होंने कहा कि जब समय आ जाए तभी पुल पार करना चाहिए। एक अच्छा खरीदार कभी अपने खजाने का खुलासा नहीं करता। इसलिए राष्ट्रहित के लिए ऐसे सवाल न पूछे। यह पूछे जाने पर कि चीन को ध्यान में रखकर माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प का गठन किया जाना था, जिसे सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने सितंबर 2013 में मंजूरी दे दी थी। पर्रिकर ने कहा कि जो भी व्यवस्था करने की जरूरत होगी, वो की जाएगी।

रक्षा मंत्री ने 7वें वेतन आयोग के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सरकार अभी इस पर विचार कर रही है और अगले दो-तीन हफ्तों में मंत्रालय इस पर निर्णय ले लेगा। मंत्री ने कहा कि सेनाओं का आधुनिकीकरण सरकार के लिए सबसे जरूरी है और पिछले 21 महीनों में मोदी सरकार ने 1,20,000 करो़ड रूपये के सौदों पर हस्ताक्षर किए हैं और 32,000 करो़ड रूपये के सौदे अंतिम मंजूरी की प्रक्रिया में है।

पढ़ें- राफेल सौदाः पहली किश्त में फ्रांस को 6 हजार करोड़ देगा भारत

पढ़ें- राफेल की कीमत में फ्रांस ने की थोड़ी कमी की : रिपोर्ट

पढ़ें- जानिए क्या है राफेल विमान की खासियत