यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राफेल की कीमत में फ्रांस ने की थोड़ी कमी की : रिपोर्ट
राफेल डील की कीमतों को लेकर भारत और फ्रांस के बीच बातचीत चल रही है। इस बीच ये खबर है ...और पढ़ें

नई दिल्ली। राफेल डील की कीमतों को लेकर भारत और फ्रांस के बीच बातचीत चल रही है। इस बीच ये खबर है कि फ्रांस ने राफेल की कीमतों में थोड़ी कमी करने का फैसला किया है। हालांकि भारत सरकार कीमतों में और कमी किए जाने का दबाव बना रही है। बताया जा रहा है कि अगर दोनों देश कीमतों के मुद्दे पर तेजी से आगे बढ़ते तो उस हालात में भी राफेल डील होने में कम से कम 6 हफ्ते लगेंगे।
जानिए क्या है राफेल विमान की खासियत
यूपीए सरकार के समय टेंडर के तहत 36 राफेल फाइटर प्लेन की कीमत करीब 66 हजार करोड यानि की 9 बिलियन यूरो हो रहा है। इन कीमतों में राफेल पर फिट किए जाने वाले कुछ और हथियारों की कीमत शामिल है। बताया जा रहा है कि भारत सरकार राफेल की कीमत 8 बिलियन यूरो के आस पास रखने की कोशिश हो रही है। एयरक्रॉफ्ट खरीद प्रक्रिया के वित्तीय पक्ष पर सही मायने में बातचीत 21 जनवरी से शुरू हुई।
राष्ट्रपति ओलांद के भारत दौरे के समय दोनों देशों के बीच एमओयू और इंटर गवर्नमेंटल एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए थे। पीएम मोदी और ओलांद ने कहा था कि वित्तीय पक्ष के मुद्दों को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
ये भी बताया जा रहा है कि डील में 50 फीसद पेमेंट एडवांस में की जाएगी। जिसमें 15 फीसद तत्काल होगा।
