विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोना-चांदी, आईफोन... हैदराबाद में बुर्का पहनी महिला ने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए घरों में की चोरी

Published: Sun, 01 Nov 2026 12:18 PM (IST)

हैदराबाद पुलिस ने बंद घरों में सिलसिलेवार चोरियां करने वाली पागा जया नामक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास ...और पढ़ें

HighLights

  1. पागा जया नामक महिला चोर हैदराबाद में गिरफ्तार की गई।

  2. वह बुर्का पहनकर बंद घरों में चोरी करती थी।

  3. 70 लाख के गहने, नकदी और आईफोन 17 बरामद हुए।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद में उप्पल पुलिस और सेंट्रल क्राइम स्टेशन की टीम ने बंद घरों में सिलसिलेवार चोरियां करने के आरोप में 25 वर्षीय पागा जया को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने, नकदी और एक आईफोन 17 बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है।

उप्पल के न्यू भारत नगर की रहने वाली आरोपी को 31 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे उप्पल एक्स रोड्स पर एलबी नगर रूट के बस स्टॉप के पास से एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।

मंदिर दर्शन के लिए गया था परिवार

पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब न्यू भारत नगर निवासी गंगम भास्कर रेड्डी (55) ने 27 अक्टूबर को उप्पल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को वह अपने परिवार के साथ कोमुरवेल्ली स्थित श्री मल्लन्ना स्वामी मंदिर के दर्शन के लिए घर पर ताला लगाकर गए थे।

अगले दिन उनके किराएदार ने फोन पर सूचना दी कि घर के उत्तरी दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला है। घर आकर देखने पर मास्टर बेडरूम और बच्चों के कमरे की दो अलमारियां भी टूटी मिलीं।

अलमारियों से लगभग 48 तोला सोना, 1.5 किलोग्राम चांदी का सामान और 2 लाख रुपये नकद गायब थे। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 331(4) और 305(a) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

बुर्का और कटर मशीन का इस्तेमाल कर देती थी वारदात को अंजाम

पूछताछ में पागा जया ने इस चोरी के साथ-साथ अन्य मामलों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, वह उप्पल, मेडीपल्ली, भद्राद्री कोठागुडेम II और जगतगिरिगुट्टा थाना क्षेत्रों में दर्ज पांच मामलों में शामिल रही है।

आरोपी महिला ऐसे मकानों की रेकी करती थी जिनके मालिक बाहर गए हों। अपनी पहचान छिपाने के लिए वह बुर्का पहनती थी और ताले व अलमारियां काटने के लिए हैंड-कटर मशीन का इस्तेमाल करती थी। चोरी के जेवरातों में से कुछ को उसने बेच दिया या गिरवी रख दिया और उससे मिले पैसों को निजी खर्चों में इस्तेमाल किया।

उसने अपने पति को बताए बिना, ऑनलाइन तरीके से घरों में सेंध लगाने की तरकीबें सीखीं, और चोरी करते समय अपनी पहचान छिपाने तथा पकड़े जाने से बचने के लिए बुर्का पहनती थी।

आर्थिक तंगी के चलते छोड़ी थी पढ़ाई

पुलिस ने बताया कि जया भद्राद्री कोठागुडेम जिले के पालवांचा की रहने वाली है। उसने कोठागुडेम के अनुबोस कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई आर्थिक परेशानियों के कारण बीच में ही छोड़ दी थी। 2023 में वह हैदराबाद आई और 2024 में गोगुलोथु शिवकुमार से शादी कर ली।

पैसों की तंगी और जल्द पैसे कमाने की चाहत में उसने चोरियां करना शुरू किया। वह पहले भी उप्पल क्षेत्र में एक घर में चोरी के मामले में शामिल रह चुकी है। इस मामले का खुलासा मलकाजगिरी पुलिस कमिश्नर बी. सुमति की निगरानी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया।

यह भी पढ़ें- हैदराबाद: पंचर की दुकान से लिए औजार, फिर MBA स्टूडेंट ने चुरा लिए थार गाड़ी के टायर

यह भी पढ़ें- हैदराबाद: बाइक समेत उफनते नाले में गिरा डिलीवरी ब्वॉय, बाल-बाल बची जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।