10 दिन, 3 होटल रूम और 3 मर्डर... हैदराबाद में खौफनाक वारदातों के बाद पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
पिछले 10 दिनों में हैदराबाद के होटलों में तीन युवतियों की हत्या के मामले सामने आए हैं, जिनमें कपल्स द्वारा ...और पढ़ें

हैदराबाद में 10 दिन में तीन मर्डर (AI जेनरेटेड फोटो)
HighLights
हैदराबाद में 10 दिनों में तीन युवतियों की होटल में हत्या।
पुलिस ने होटलों को नकली आईडी पर सतर्क रहने को कहा।
दस्तावेजों की जांच में लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद में पिछले 10 दिनों में तीन युवतियों की हत्या की घटनाएं सामने आई हैं। तीनों घटनाएं बिल्कुल अलग हैं, लेकिन तरीका कुछ एक जैसा नजर आ रहा है।
हैदराबाद में तीन अलग-अलग होटल के कमरे, जिसमें तीन युवतियों की हत्या हुई है। इन हत्याओं ने पुलिस को सतर्क कर दिया है और सस्ते में कमरे किराए पर देने वाले छोटे होटलों पर नजरें टिका दी हैं।
पुलिस ने होटलों और लॉज को सतर्क रहने के लिए कहा है। खासकर तब जब कोई कपल कमरा ले और उनमें से एक चला जाए और वापस न आए। खासकर उन कस्टमर्स पर ध्यान दिया जा रहा है जो कमरे बुक करने के लिए नकली ID का इस्तेमाल करते हैं।
पुलिस ने सोमवार को होटलों को चेतावनी दी कि अगर वे आधार या अन्य ID की असलियत की जांच नहीं करते हैं तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। तेलंगाना होटल एसोसिएशन ने भी होटलों से सावधानी बरतने और डॉक्यूमेंट्स की अच्छी तरह से जांच करने की अपील की है।
हैदराबाद में झारखंड की महिला का मर्डर
झारखंड की रहने वाली महिला और आंध्र प्रदेश का रहने वाला उसका दोस्त एस. रवि तेजा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करते थे और एक दिन पहले ही दोनों ने होटल में चेक-इन किया था।
22 सितंबर की सुबह, रवि ने होटल स्टाफ को बताया कि उसके साथ आई महिला बेहोश हो गई है। वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला के मृत होने की बात सुनते ही रवि घटना स्थल से भाग गया।
माधापुर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि महिला के सिर के पिछले हिस्से और चेहरे पर चोटें थीं। पुलिस ने उस व्यक्ति का पता विशाखापत्तनम में लगाया।
पुलिस को पता चला कि आरोपी ने आत्महत्या की कोशिश की थी और उसे किंग जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपी के ठीक होने पर उसे गिरफ्तार करके हैदराबाद लाया गया।
-1791276562849.webp)
SR नगर में बैंक कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव का मर्डर
SR नगर में 29 सितंबर को होटल के एक कमरे में 34 साल की बैंक कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव की लाश मिली। ये महिला अपने पार्टनर ए. श्रीनिवास के साथ होटल में रुकी थी। रूम की बुकिंग के लिए नकली पहचान पत्र का इस्तेमाल किया गया।
पुलिस ने जांच के बाद बताया कि वे दोनों विकाराबाद के रहने वाले हैं लेकिन काम की वजह से हैदराबाद में रहते थे। श्रीनिवास जब मंगलवार, 29 सितंबर सुबह 3:30 बजे अपना बैग लेकर अकेले होटल से निकल रहा था, तो एक स्टाफ मेंबर ने उनसे पूछा कि क्या वह महिला भी जा रही है, लेकिन उसने कहा कि वह सुबह नाश्ता करने के बाद चेक-आउट करेगी।
कई घंटों तक दरवाजा न खोलने पर, देर दोपहर स्टाफ ने पुलिस को फोन किया। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) ए. रमना रेड्डी ने बताया कि महिला के सिर पर किसी भारी चीज (शायद पर्दे की रॉड) से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
एक अधिकारी ने कहा, 'हो सकता है कि देर रात उनके बीच झगड़ा हुआ हो और उसने महिला पर तब हमला किया हो जब वह खाना खा रही थी। उसके शरीर पर कई चोटें थीं। बिस्तर पर उसके पास ही बिना खाया हुआ खाना रखा मिला।'
पुलिस को पता चला कि आरोपी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में छोटे-मोटे काम करता है और फिलहाल फरार है। उसे खोजने के लिए टीमें उसके गांव भेजी गई हैं।
-1791276633171.webp)
मियापुर में 27 साल की मेडिकल स्टूडेंट का मर्डर
मियापुर में भी ऐसा ही मामला देखने को मिला। यहां एक छोटे से होटल के कमरे से शुक्रवार को 27 साल की मेडिकल स्टूडेंट की सड़ी हुई लाश मिली। पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा, तब भयानक नजारा देखने को मिला।
युवती ने उस पर दबाव डाला कि उसका सामान लौटा दे तो रवि ने उसे हैदराबाद बुलाया और कहा कि वह गहने लौटा देगा। वे 30 सितंबर को होटल में रुके थे और बाद में रवि अकेले ही चला गया।
पुलिस ने बताया कि जब महिला के पिता ने उसे फोन किया, तो उसका फोन स्विच ऑफ था। वह शनिवार को हॉस्टल नहीं लौटी, तो उसके दोस्तों ने भी उसके पिता को जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन होटल में ट्रेस की, जहां उन्हें उसकी सड़ती हुई लाश मिली। पुलिस का कहना है कि तकिए से उसका दम घोंटकर हत्या की गई और रवि फरार है।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना में भी फर्जी फॉर्म-7 के जरिये वोटरों का नाम कटवाने पर होगी कार्रवाई
