विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीपी देखकर आया महिला व्यवसायी का TV एंकर पर दिल, शादी से इनकार करने पर करवा दिया अगवा और फिर...

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 24 Feb 2024 09:29 AM (IST)

हैदराबाद में टीवी एंकर के अपहरण कराने के मामले में पुलिस ने एक बिजनेस वुमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ...और पढ़ें

हैदराबाद में टीवी एंकर की किडनैपिंग से मचा हड़कंप। (फाइल फोटो)
हैदराबाद में टीवी एंकर की किडनैपिंग से मचा हड़कंप। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हैदराबाद में टीवी एंकर की किडनैपिंग से मचा हड़कंप।
  2. शादी करने के लिए महिला ने कराया अपहरण
  3. पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

पीटीआई, हैदराबाद। हैदराबाद में अपहरण का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां टीवी एंकर से शादी करने की कोशिश में एक महिला ने उसका अपहरण कर लिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि महिला एक बिजनेस वुमन है, जो डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी कंपनी चलाती हैं। पुलिस ने बताया कि दो साल पहले महिला ने टीवी एंकर की फोटो मैट्रिमोनी वेबसाइट पर देखी थी।

मैट्रिमोनी वेबसाइट पर बनाया था फर्जी अकाउंट

इसके बाद महिला और खुद को टीवी एंकर बताने वाले शख्स के बीच बातचीत शुरू हुई। हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि जिस शख्स से महिला की बातचीत हो रही है, वह कोई टीवी एंकर नहीं है। बल्कि उसकी तस्वीरों का मैट्रिमोनी वेबसाइट पर गलत इस्तेमाल किया गया है और बातचीत करना वाला शख्स कोई दूसरा था।

सच जाने के बाद भी किया परेशान

हालांकि, इन सबके बावजूद महिला ने मैसेजिंग ऐप के जरिए एंकर से संपर्क किया। टीवी एंकर ने बताया कि वह किसी अज्ञात शख्स से बात कर रही थीं, जिसने उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर एक फर्जी अकाउंट बनाया है और उसने इस बारे में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है।

कार पर लगवाई ट्रैकिंग डिवाइस

पुलिस ने बताया कि सच्चाई का पता चलने के बाद भी महिला ने एंकर को मैसेज भेजना जारी रखा। महिला ने कथित तौर पर टीवी एंकर का पीछा किया और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंकर की कार पर एक ट्रैकिंग डिवाइस भी लगा दिया।

शादी करने की जिद पर अड़ गई थी एंकर

पुलिस ने बताया कि महिला एंकर से शादी करने की जिद पर अड़ गई और उसने एंकर का अपहरण करने के लिए चार लोगों को काम पर भी रखा। पुलिस ने बताया कि महिला ने सोच-समझकर उसके अपहरण की योजना बनाई कि वह मामले को सुलझा सकती है।

11 फरवरी को किया था टीवी एंकर का अपहरण

पुलिस के अनुसार, 11 फरवरी को महिला द्वारा किराए पर हायर किए गए चार लोगों ने पीड़ित का अपहरण कर लिया और उसे महिला के कार्यालय में ले गए, जहां उन्होंने उसकी बुरी तरह पिटाई की। पुलिस ने कहा कि डर के कारण टीवी एंकर, महिला से बातचीत के लिए तैयार हो गया। इसके बाद ही उसे जाने दिया गया।

बाद में पीड़ित ने उप्पल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिला और अपहरण करने वाले चारों लोगों को पकड़ लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें- ED ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और उनकी बहू को किया तलब, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 29 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

यह भी पढ़ें- Telangana: तेलंगाना सरकार 27 फरवरी को दो चुनावी ‘गारंटी’ की शुरुआत करेगी, प्रियंका गांधी रहेंगी मौजूद