विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana: तेलंगाना सरकार 27 फरवरी को दो चुनावी ‘गारंटी’ की शुरुआत करेगी, प्रियंका गांधी रहेंगी मौजूद

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Sat, 24 Feb 2024 07:16 AM (IST)

रेड्डी ने राज्य में जारी ‘समक्का सरक्का यात्रा’ को राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मान्यता देने की मांग नहीं मानने ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार कांग्रेस की दो चुनावी 'गारंटी' 27 फरवरी को लांच करेगी।
मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार कांग्रेस की दो चुनावी 'गारंटी' 27 फरवरी को लांच करेगी।

पीटीआई, हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार कांग्रेस की दो चुनावी 'गारंटी' 27 फरवरी को लांच करेगी। इसमें 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति और गरीबों के लिए 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली आपूर्ति शामिल है। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहेंगी।

रेवंत रेड्डी ने राज्य में चल रहे 'सम्मक्का-सरक्का जतारा' को राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मान्यता देने पर केंद्र पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह तेलंगाना के प्रति भेदभाव है। मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के मुलुगु जिले के मेदाराम में मेगा आदिवासी उत्सव के दौरान देवताओं की पूजा करने के बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि छह चुनावी गारंटी में से हम 27 फरवरी को दो गारंटी लांच करने जा रहे हैं।