हैदराबाद में युवती की हत्या करने वाले आरोपी को लोगों ने पीट-पीटकर किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत
हैदराबाद के जडचेरला में 22 वर्षीय वैष्णवी की हत्या करने वाले आरोपी तेजा पर स्थानीय लोगों ने ही हमला किया और उस आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
-1779012435948_m.webp)
प्यार के नाम पर कर दी हत्या (फोटो-सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद के जडचेरला में 22 साल की वैष्णवी की गला काटकर हत्या की गई थी। इस हत्या का आरोपी 28 वर्षीय युवक तेजा था। वैष्णवी की हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को अधमरा कर दिया और अब उस वैष्णवी के हत्यारे की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
जांचकर्ताओं ने बताया कि तेजा कई महीनों से प्यार के नाम पर वैष्णवी को परेशान कर रहा था और उसका पीछा कर रहा था, लेकिन वैष्णवी ने बार-बार उसे ऐसा करने से मना किया था।
प्यार के नाम पर कर दी हत्या
पुलिस ने बताया कि आरोपी को जब पता चला कि वैष्णवी की सगाई हाल ही में तय हो गई है, तो वह गुस्से में आ गया। जांचकर्ताओं को शक है कि इसी वजह से उसने वैष्णवी पर हमला किया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब वैष्णवी जडचेरला में बस से उतरकर अपने घर लौट रही थी। तेजा ने सार्वजनिक जगह पर चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
वैष्णवी पर हमले होने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तेजा का पीछा किया, उसे पकड़ा और उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद लोगों की भीड़ ने उस पर पत्थरों से हमला किया।
इस हमले में तेजा को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बाद में उसकी मौत हो गई।
पुलिस वैष्णवी की हत्या और आरोपी की मौत का कारण बने भीड़ के हमले, दोनों मामलों की जांच कर रही है। इस जांच के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन का संचालन 28 जून तक बढ़ा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
