विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन का संचालन 28 जून तक बढ़ा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Published: Sat, 16 May 2026 02:01 PM (IST)

रेलवे ने गोरखपुर-हैदराबाद समर स्पेशल ट्रेन (07075/07076) के फेरे 28 जून तक बढ़ा दिए हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन का संचालन 28 जून तक बढ़ा।

  2. ट्रेन 07075/07076 के चार अतिरिक्त फेरे निर्धारित।

  3. दिल्ली रूट की स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त बर्थ उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। हैदराबाद आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-हैदराबाद समर स्पेशल के फेरे बढ़ा दिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 07075/07076 नंबर की हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन अवधि का विस्तार किया गया है।

यह ट्रेन हैदराबाद से 05, 12, 19 एवं 26 जून को तथा गोरखपुर से 07, 14, 21 एवं 28 जून को 04 फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित समय, ठहराव और मार्ग के आधार पर संचालित की जाएगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 कोच लगाए जाएंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे में रिकार्ड संख्या में समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। दिल्ली रूट दो समर स्पेशल ट्रेनों में अभी भी कुछ बर्थों की बुकिंग नहीं हो पायी है। यात्री इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का हुआ शिलान्यास, 19 महीने में काम होगा पूरा

  • 07075 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल हैदराबाद से रात 09.00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नागपुर और कानपुर के रास्ते तीसरे दिन सुबह 06:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
  • 07076 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल गोरखपुर से सुबह 08.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन लखनऊ, कानपुर और नागपुर के रास्ते दूसरे दिन शाम 05:25 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

इन समर स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं पर्याप्त बर्थें

  • 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल में 30 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 770 बर्थ, 06 जून को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 795 एवं 13 जून को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 815 बर्थ उपलब्ध हैं।
  • 05057 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल में 21 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 781 बर्थ, 28 मई को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 824 एवं शयनयान श्रेणी में 31 बर्थ तथा 04 जून को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 818 एवं शयनयान श्रेणी में 98 बर्थ उपलब्ध हैं।