रेलवे काउंटर से लिया वेटिंग टिकट कंफर्म न हो तो क्या करें? कैंसिलेशन और रिफंड का पूरा प्रोसेस
यह लेख बताता है कि चार्ट बनने के बाद भी वेटिंग लिस्ट में रह गए रेलवे काउंटर टिकट को कैसे रद्द करें और रिफंड प्राप्त करें।
-1795525833582_m.webp)
चार्ट बनने के बाद काउंटर वेटिंग टिकट कैसे कैंसिल करें? (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के डिजिटल जमाने में लोग ऑनलाइन ट्रेन टिकट खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। ऑनलाइन टिकट खरीदने से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि अगर टिकट कंफर्म न भी हो तो वो अपने आप कैंसिल हो जाती है, लेकिन तब क्या होगा अगर अपने रेलवे टिकट काउंटर से खरीदी हो और वो कंफर्म न हो।
ऐसे में वेटिंग लिस्ट क्लियर न हो पाने की स्थिति में आपको टिकट खुद जाकर कैंसिल करवानी पड़ती है। रेलवे काउंटर टिकट कैसे कैंसिल कराई जाती है और रिफंड कैसे मिलता है। पूरे प्रोसेस के बारे में आपको विस्तार से बताएंगे।
चार्ट बनने के बाद कंफर्म नहीं हुआ टिकट तो क्या होगा?
अगर निर्धारित ट्रेन का चार्ट बनने के बाद आपका टिकट वेटिंग में रह जाता है तो ऐसे में काउंटर टिकट खुद जाकर कैंसिल करानी पड़ती है।
इसके लिए ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से 30 मिनट पहले तक काउंटर जाकर टिकट कैंसिल करानी पड़ती है। इस समय के बाद टिकट कैंसिलेशन पर कोई रिफंड नहीं मिलता।
क्या ऑनलाइन कैंसिल हो सकती है काउंटर टिकट?
काउंटर टिकट को ऑनलाइन कैंसिल कराने का प्राविधान भारतीय रेलवे के नियमों में है। ऑनलाइन टिकट कैंसिल कराने के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या फिर रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए टिकट कैंसिल करा सकते हैं।
हालांकि इसके लिए आपको टिकट बुक करते समय मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होता है। ऑनलाइन टिकट कैंसिलेशन भी ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से 30 मिनट पहले तक ही करा सकते हैं।
ऑनलाइन कैंसिल टिकट का कैसे मिलेगा पैसा?
अगर आपने काउंटर टिकट को ऑनलाइन कैंसिल कराया है तो उसका मतलब यह नहीं है कि पैसा सीधे आपके अकाउंट में आ जाएगा। रिफंड पाने के लिए आपको मूल टिकट लेकर रेलवे के पीआरएस काउंटर पर जाना होता है। जिसके बाद आपको रिफंड मिल जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।