विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरोना काल में फेक न्यूज से कैसे बचें, खुद को कैसे रखें सुरक्षित? विश्वास न्यूज के वेबिनार में जानिए

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Fri, 26 Jun 2020 07:15 PM (IST)

विश्वास न्यूज के वेबिनार में एक घंटे में एक्सपर्ट्स के हवाले से यह जानने की कोशिश की जाएगी कि लॉकडाउन ...और पढ़ें

कोरोना काल में फेक न्यूज से कैसे बचें, खुद को कैसे रखें सुरक्षित? विश्वास न्यूज के वेबिनार में जानिए
कोरोना काल में फेक न्यूज से कैसे बचें, खुद को कैसे रखें सुरक्षित? विश्वास न्यूज के वेबिनार में जानिए

 नई दिल्ली। दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग आर्म विश्वास न्यूज कोरोना वायरस से जुड़ी झूठी खबरों से बचने और कोरोना काल में खुद को सुरक्षित रहने के उपायों को लेकर एक वेबिनार का आयोजन करा रहा है। यह वेबिनार शनिवार 27 जून को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक गूगल मीट पर आयोजित किया जाएगा। इस वेबिनार में एक्सपर्ट के पैनल के साथ कई शहरों से लोग जुड़ रहे हैं। 

वेबिनार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें  

एक घंटे के इस वेबिनार में एक्सपर्ट्स के हवाले से यह जानने की कोशिश की जाएगी कि लॉकडाउन के बाद चल रही अनलॉक की प्रक्रिया में खुद को कैसे संक्रमण से बचाना है। वेबिनार में IGIMS पटना की क्लीनिकल साइक्लॉजिस्ट, दिल्ली एम्स मेडिकल सोशल सर्विस एक्सपर्ट और वाराणसी के डीएसपी बतौर एक्सपर्ट शामिल रहे हैं। इसके अलावा विश्वास न्यूज के फैक्ट चेकर्स लोगों को कोरोना से जुड़ी झूठी और भ्रामक खबरों से बचने के उपाय भी बताएंगे। 

 

आइएफसीएन से प्रमाणित 'विश्वास न्यूज' मीडिया लिट्रेसी और लोगों तक सच पहुंचाने की मुहिम में लगातार इस तरह के वेबिनार का आयोजन करा रहा है। इस वेबिनार में शामिल में होने का आधार 'पहले आओ, पहले पाओ' है। meet.google.com/edm-ngqt-wuk लिंक की मदद से वेबिनार में शामिल हुआ जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: DU में दाखिले पर जागरण जोश डॉट कॉम करेगा वेबिनार का आयोजन, स्टूडेंट्स यहां जानें पूरी डिटेल

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।