ऑनर किलिंग : चंदौली में युवक की हत्या
ऑनर किलिंग में एक युवक की गुरुवार सुबह हत्या कर दी। उसका शव गांव के बाहर पड़ा मिला। सिर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। मृतक की पत्नी ने अपने पिता, चाचा और दो भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। सभी आरोपी फरार बताए जाते हैं।
चंदौली, जासं। ऑनर किलिंग में एक युवक की गुरुवार सुबह हत्या कर दी। उसका शव गांव के बाहर पड़ा मिला। सिर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। मृतक की पत्नी ने अपने पिता, चाचा और दो भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। सभी आरोपी फरार बताए जाते हैं।
नरौली गांव निवासी श्रीकांत ने जून 2013 में पड़ोस की स्वजातीय लड़की से कोर्ट मैरिज की थी। इसे लेकर लड़की के परिवार वालों से उसका विवाद चल रहा था। श्रीकांत पत्नी को लेकर गांव में ही रह रहा था। गुरुवार सुबह वह नित्यक्रिया के लिए गांव से बाहर गया था। लेकिन दोपहर तक नहीं लौटा। जिसके बाद परिवार वालों ने खोजबीन शुरु की। तब श्रीकांत का शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। श्रीकांत की पत्नी ने पिता, चाचा व भाई पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी के अनुसार मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। जांच कराई जा रही है।