विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइएस के खतरे पर गृह मंत्रालय की 12 राज्यों के डीजीपी संग बैठक आज

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Sat, 01 Aug 2015 08:42 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 09:24 AM (IST)

पूरी दूनिया में तेजी से पैर पसार रहे खुंखार और बर्बर आतंकी संगठन आइएसआइएस के खतरे को लेकर गृह मंत्रालय आज 12 राज्य के डीजीपी के साथ बैठक करने जा रही है। बैठक दोपहर 12 बजे होगी। बताया गया है कि बैठक में आइएस से निपटने की रणनीति पर चर्चा

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पूरी दूनिया में तेजी से पैर पसार रहे खुंखार और बर्बर आतंकी संगठन आइएसआइएस के खतरे को लेकर गृह मंत्रालय आज 12 राज्य के डीजीपी के साथ बैठक करने जा रही है। बैठक दोपहर 12 बजे होगी। बताया गया है कि बैठक में आइएस से निपटने की रणनीति पर चर्चा होगी।

उधर, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस दावे पर की लीबिया में भारत के चार में से दो अगवा नागरिकों को आइएस के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है, पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के मनीष तिवारी ने कहा कि क्या भारत सरकार लीबिया में आइएस के साथ डील कर रही है?

खुफिया विभाग की रिपोर्टों के मुताबिक आइएस भारत में घुसपैठ करने की कोशिश में है। कश्मीर घाटी में आय दिन विरोध प्रदर्शनों के दौरान आइएस का झंडा देखने को मिलता है जो गंभीर चिंता की बात है। देश के कई राज्यों में इस्लामिक स्टेट का नेटवर्क फैल रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर अब तक करीब छह दर्जन लोगों पर नजर रखना शुरू किया है। कहा जा रहा है कि युवाओं को पैसे का लालच देकर आतंकी उन्हें आइएस में शामिल होने के लिए उकसा रहे हैं।

पढ़ेंः लीबिया में चार भारतीय शिक्षक अगवा, आइएस पर शक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।