विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुरस्कार लौटाने वालों से केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे बातचीत

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sat, 07 Nov 2015 01:26 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 07 Nov 2015 02:26 AM (GMT+05:30)

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पुरस्कार लौटाने वाले बुद्धिजीवियों को उन्होंने बातचीत के लिए बुलाया है। पुरस्कार लौटाने वालों में से कई ने देश में असहिष्णुता बढ़ने का दावा किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पुरस्कार लौटाने वाले बुद्धिजीवियों को उन्होंने बातचीत के लिए बुलाया है। पुरस्कार लौटाने वालों में से कई ने देश में असहिष्णुता बढ़ने का दावा किया है।

सिंह ने कहा कि मैं अभी तक नहीं जानता कि किस कारण से वे पुरस्कार लौटा रहे हैं। गृह मंत्री होने के नाते मैंने बुद्धिजीवियों को बातचीत के लिए बुलाया है। मैं उनसे पुरस्कार लौटाने के कारणों को जानना चाहूंगा। और कारण यदि असहिष्णुता है तो मैं उनसे इसके पीछे का कारण जानना चाहूंगा और उनसे पूछना पसंद करूंगा कि इसका समाधान कैसे हो सकता है। कम से कम 75 लोग राष्ट्रीय या साहित्यिक पुरस्कार लौटा चुके हैं।

पढ़ेंः अनुपम खेर के नेतृत्व में कलाकारों का मार्च अाज, राष्ट्रपति को सौंपेंगे ज्ञापन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।