तस्वीरों में देखें कोरोना काल में देशभर में कैसे मनाई जा रही होली, मथुरा में भक्त हुए इकट्ठे तो उज्जैन में जमकर हुआ डांस
देश के कई राज्यों में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए होली नहीं मनाने के निर्देश किए दिए हैं। तो आइये तस्वीरों में देखते हैं कि कोरोना काल में देशभर में कैसे मनाई जा रही है होली। दिल्ली में दोपहर तक मेट्रो सेवाएं बंद रहेगी।
नई दिल्ली, एएनआइ। देशभर में आज होली की धूमधाम है। रंगों के इस पर्व पर देशवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कोरोना के चलते इस बार होली सावधानी के साथ मनाई जा रही है। कई राज्य सरकारों ने इस बार सार्वजनिक जगहों पर होली मनाने पर पाबंदी भी लगाई है। वहीं दिल्ली में दोपहर तक मेट्रो सेवाएं बंद रहेगी। उधर, आज मथुरा में भक्त होली मनाने की लिए इकट्ठा हो गए हैं। बांके बिहारी मंदिर में होली के अवसर पर भक्तों की भीड़ दिखाई दी। बता दें कि देश कई राज्यों में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए होली नहीं मनाने के निर्देश किए दिए हैं। तो आइये तस्वीरों में देखते हैं कि कोरोना काल में देशभर में कैसे मनाई जा रही है होली।
होली के इस शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश में भगवान शिव के भक्त उज्जैन में भगवान शिव और देवी पार्वती के रूप में तैयार कलाकारों के साथ धार्मिक गीतों की धुन पर नृत्य करते हुए नजर आए।
असम में आज सुबह भगवान कृष्ण के भक्तों ने डिब्रूगढ़ में एक साथ नजर आए। लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली।
दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर गाजीपुर में पिछले 123 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसान नृत्य करते हुए नजर आए।
#WATCH | Devotees play #Holi at Banke Bihari Temple in Vrindavan. pic.twitter.com/YYxYRRHVWr— ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2021
ओडिशा सरकार ने महामारी के मद्देनजर राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर होली खेलने पर प्रतिबंध लगाया है। राजधानी भुवनेश्वर में पुलिस तैनात नजर आई।
बिहार में होली पर सभी लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना में कुछ बच्चे ग्रुप बना कर एक दूसरे पर रंग डालते हुए नजर आए।
पंजाब में भी होली की धूम है। काफी संख्या में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया, लेकिन खास बात यह रही इस वक्त भी लोगों ने मास्क लगाए रखे।