Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उग्रवादियों की रिहाई की मांग पर बादल से बात करेंगे राजनाथ

    By Rajesh NiranjanEdited By:
    Updated: Thu, 08 Jan 2015 07:24 AM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि 13 उग्रवादियों की समयपूर्व रिहाई की मांग पर वे पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बात करेंगे। सिंह ...और पढ़ें

    Hero Image

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि 13 उग्रवादियों की समयपूर्व रिहाई की मांग पर वे पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बात करेंगे। सिंह ने बुधवार को पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में यह बात कही। बादल ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर दोषी करार दिए गए 13 उग्रवादियों की समयपूर्व रिहाई की मांग की है। बादल ने दिल्ली के उप राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक को भी इस सिलसिले में पत्र लिखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन उग्रवादियों में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के तीन हत्यारोपी भी शामिल हैं। लखविंदर सिंह, शमशेर सिंह और गुरमीत सिंह को बेअंत हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। बादल ने यह कदम नवंबर, 2014 में अंबाला में पंजाब निवासी गुरबक्स सिंह खालसा द्वारा छह कैदियों की रिहाई के लिए भूख हड़ताल करने के बाद उठाया है। इन छह कैदियों में बेअंत हत्याकांड में दोषी करार दिए गए तीन आतंकी भी शामिल हैं।

    बादल ने सिख आतंकियों की रिहाई के लिए लिखा पत्र

    पीएम का पोरबंदर दौरा था आतंकियों के निशाने पर