यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पीएम से मिले राजनाथ, ललित मोदी मुद्दे पर भी हुई चर्चा
गृहमंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को आधार कार्ड और खाते में सब्सिडी ट्रांसफर मामले की प्रगति की समीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री ...और पढ़ें

नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को आधार कार्ड और खाते में सब्सिडी ट्रांसफर मामले की प्रगति की समीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के लिए 7, रेसकोर्स रोड पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच ललित मोदी को लेकर मुश्किल में घिरी विदेश मंत्री स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मसले पर भी बातचीत हुई।
पढ़ें : अमित शाह भी वसुंधरा की सफाई से हैं असंतुष्ट
ललित मोदी के प्रत्यर्पण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री की यह मुलाकात अहम रही। हालांकि बैठक में दोनों के बीच हुई बातचीत का ब्योरा सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि ललित मोदी विवाद से पीछा छुड़ाने के लिए सरकार जल्द कोई बड़ा कदम उठा सकती है।
इस बीच पूर्व आइपीएल कमिश्नर ललित मोदी की मदद को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है और सुषमा स्वराज के इस्तीफे की मांग कर रहा है। वहीं, वसुंधरा राजे और ललित मोदी के आर्थिक संबंधों को लेकर भी राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज है।
