यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Heatwaves Alert: क्या होता है रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट? समझिए IMD कब जारी करती हे ये चेतावनी
Heatwave Alerts by IMD देशभर में भीषण गर्मी और हीटवेव के मद्देनजर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। IMD ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री को छू चुका है।
- 31 मई तक कई राज्यों में हीटवेव के लिए अलर्ट जारी।
डिजिटल डेस्क, Heatwaves Alert by IMD। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हीटवेव ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री को छू चुका है।
IMD हर मौसम में स्थितियों के अनुसार रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी करता है। आइए आपको बताते हैं कि आईएमडी हीटवेव को लेकर कब रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करता है।
रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, जिस क्षेत्र में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पार करने की उम्मीद होती है, वहां रेड अलर्ट (Heatwave Red Alert) जारी किया जाता है। उम्मीद जताई जाती है कि इस क्षेत्र में भीषण गर्मी की वजह से लोग लू की चपेट में आ सकते हैं। इसके मद्देनजर मौसम विभाग लोगों को गर्मी से बचने के लिए चेतावनी देने के लिए रेड अलर्ट जारी करता है।
ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, जिस क्षेत्र में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की उम्मीद होती है, वहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। ऑरेंज अलर्ट (Heatwave orange Alert) जारी करने का मकसद ये है कि लोगों अपने सेहत को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न करें। वहीं, जरूर पड़ने पर ही घर के बाहर निकलें।

येलो अलर्ट
जब किसी क्षेत्र में तापमान 40 से लेकर 42 डिग्री के बीच रहने की आशंका होती तो वहां के लिए येलो अलर्ट (Heatwave Yellow Alert) जारी किया जाता है। इस अलर्ट का मतलब है कि आने वाले समय में और भीषण गर्मी पड़ने का खतरा है।
देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी
हीटवेव को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मई तक बिहार के कुछ स्थानों में जबरदस्त हीटवेव की स्थिति है। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर 31 मई, 2024 को उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है।
Heatwave to severe heatwave conditions very likely in few parts of Bihar and heatwave conditions very likely in isolated pockets Uttarakhand, Punjab, Haryana-Chandigarh-Delhi, Uttar Pradesh, West Rajasthan, Madhya Pradesh, Vidarbha, Jharkhand and Odisha on 31st May, 2024. pic.twitter.com/6QqEDo4dHF
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 30, 2024
इसके अलावा, 1 जून तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर जबरदस्त लू चलने की आशंका है।
यह भी पढ़ें: Monsoon 2024 Update: देश में मानसून की एंट्री, केरल में हो रही जमकर बारिश; जानिए आपके राज्य में कब बरसेंगे बदरा