विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon 2024 Update: देश में मानसून की एंट्री, केरल में हो रही जमकर बारिश; जानिए आपके राज्य में कब बरसेंगे बदरा

Published: Thu, 30 May 2024 11:13 AM (IST)Updated: Thu, 30 May 2024 11:25 AM (IST)

Monsoon 2024 Update मानसून की देश में एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून केरल में प्रवेश कर ...और पढ़ें

Monsoon 2024 Update मानसून की भारत में हो गई एंट्री।
Monsoon 2024 Update मानसून की भारत में हो गई एंट्री।

HighLights

  1. केरल के कोट्टायम जिले में मानसून की पहली बारिश हुई।
  2. पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया है मानसून।

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Monsoon 2024 Update देश में मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून केरल में प्रवेश कर चुका और वहां झमाझम बारिश हो रही है। मानसून के आने से अब कई राज्यों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।

इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की एंट्री अनुमान से दो दिन पहले हुई है। आज यानी 30 मई को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में मानसून आगे बढ़ गया है।

कोट्टायम में मानसून की पहली बारिश

केरल के कोट्टायम जिले के कई हिस्सों में मानसून की पहली बारिश दर्ज की गई है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है और आज 30 मई को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया है।

मौसम विभाग (IMD Monsoon Update) के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार पूर्वानुमान 1 जून से दो दिन पहले आया है। कुछ ही घंटों में मानसून पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में पहुंच जाएगा।

'रेमल' चक्रवात ने मानसून के प्रवाह को तेज किया

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरने वाले 'रेमल' चक्रवात ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है, जो पूर्वोत्तर में समय से पहले दस्तक देने का एक कारण हो सकता है।भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे चुका है।

केरल में झमाझम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप मई में अतिरिक्त बारिश हुई है। केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 1 जून है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में यह तिथि 5 जून है।

आईएमडी केरल में मानसून के आगमन की घोषणा तब करता है, जब 10 मई के बाद किसी भी समय केरल के 14 केंद्रों और पड़ोसी क्षेत्रों में लगातार दो दिनों तक 2.5 मिमी या उससे अधिक वर्षा होती है, आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन कम होता है और हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिमी होती है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान में अल नीनो की स्थिति बनी हुई है और अगस्त-सितंबर तक ला नीना की स्थिति बन सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।