विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द ही छह-सात राज्यों में नियुक्त होंगे नए राज्यपाल

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Sun, 18 Jan 2015 07:17 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jan 2015 07:32 PM (IST)

केंद्र सरकार अगले 15-20 दिनों में कम-से-कम छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त करने की योजना बना रही है। इन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्र सरकार अगले 15-20 दिनों में कम-से-कम छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त करने की योजना बना रही है। इन राज्यों में बिहार, पंजाब और असम शामिल हो सकते हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बाबत रविवार को बताया, 'हम अगले 15-20 दिनों में छह-सात नए राज्यपाल नियुक्त करने की योजना बना रहे हैं।उल्लेखनीय है कि बिहार, असम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में राज्यपालों के पद खाली हैं। जबकि पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल 21 जनवरी को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह का पांच साल का कार्यकाल 24 जनवरी को पूरा हो जाएगा।


पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी बिहार और मेघालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, जबकि नगालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य के पास असम और त्रिपुरा का अतिरिक्त प्रभार है। इसके अलावा उत्तराखंड के राज्यपाल केके पॉल के पास मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार है।


तमिलनाडु के राज्यपाल के. रोसैया और ओडिशा में उनके समकक्ष एससी जमीर दोनों ही अगले कुछ माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ये उन कुछ राज्यपालों में से हैं, जिन्हें पिछली संप्रग सरकार ने नियुक्त किया था और जो राजग की सरकार बनने के बाद भी अपने पद पर बने हुए हैं।


दूसरी ओर संप्रग सरकार द्वारा नियुक्त कई राज्यपालों ने राजग के सत्ता में आने के बाद त्यागपत्र दे दिया था। इनमें शीला दीक्षित (केरल), एमके नारायणन (प. बंगाल), अश्विनी कुमार (नगालैंड), बीएल जोशी (उत्तर प्रदेश), बीवी वांचू (गोवा), शेखर दत्त (छत्तीसगढ़) और वीके दुग्गल (मणिपुर) शामिल हैं।

पढ़ेंः संसदीय बोर्ड करेगा दिल्ली के सीएम पद का फैसलाः राजनाथ

पढ़ेंः सरकारी आयोजनों में महामहिम का संबोधन होगा बंद