Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आकर्षक और कलात्‍मक डूडल संग गूगल मना रहा 70वां स्‍वतंत्रता दिवस

    By Monika minalEdited By:
    Updated: Tue, 15 Aug 2017 10:52 AM (IST)

    मुंबई की कलाकार सबीना कार्णिक ने अनोखे पेपर कट आर्ट स्‍टाइल का उपयोग कर आज के मौके के लिए रंगीन और आकर्षक डूडल बनाया गया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    आकर्षक और कलात्‍मक डूडल संग गूगल मना रहा 70वां स्‍वतंत्रता दिवस

     नई दिल्‍ली (जेएनएन)। स्‍पेशल व आकर्षक डूडल के साथ गूगल आज 70वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्‍पेशल डूडल की डिजायनिंग मुंबई की कलाकार सबीना कार्णिक ने किया है। सबीना अपने पेपर आर्ट वर्क के लिए जानी जाती हैं।

    गूगल के अनुसार, कार्णिक ने अनोखे पेपर कट आर्ट स्‍टाइल का उपयोग कर आज के मौके के लिए रंगीन और आकर्षक डूडल बनाया। इसमें भारतीय संसद, अशोक चक्र, देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर का इस्तेमाल किया गया है। गूगल ने इसे निखारने के लिए देश के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों का ही इस्तेमाल किया है। केसरिया, सफेद, हरे रंग और नीले में यह डूडल आकर्षक छवि पेश कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले भी डूडल टीम विभिन्‍न थीम का प्रयोग कर डूडल पेश करती रही है। 2010 में उन्‍होंने गूगल के O में तिरंगे को फूल के तौर पर पेश किया था। इसके साथ ही लाल किला, मोर आदि जैसे कई फीचरों के साथ डूडल बना आजादी की वर्षगांठ मनाई है।

    पिछले साल गूगल ने हमारी आजादी के समय को दिखाया था। ब्रिटिश के गिरफ्त से हमारे देश को रात 12 बजे आजादी मिली थी और ठीक उसी समय पंडित नेहरू ने आजादी का भाषण दिया था। गूगल ने इसी भाषण को ध्यान में रखते हुए डूडल बनाया।

    यह भी पढ़ें: #GoogleDoodle गूगल का आज का डूडल, जानिए क्यों है खास...