विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस से पहले सोना धड़ाम, एक महीने में ₹10000 गिर गए दाम; क्या अब सोना खरीदने का सही वक्त आ गया?

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:08 PM (IST)

सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद त्योहारी सीजन और शादियों के चलते बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। विशेषज्ञ इसे ...और पढ़ें

सोने की कीमतों में 10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट

सोने की कीमतों में 10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। सोने का आयात तो गिर रहा है, लेकिन दिवाली और उसके बाद शादी के मोके पर इसकी बिक्री बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। कच्चे तेल के बढ़ते दाम और फेडरेल रेट में बढ़ोतरी के और आसार को देखते हुए विशेषज्ञ सोने में निवेश का सही समय बता रहे हैं।

पिछले एक माह में सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव में 10,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट हो चुकी है। पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल के दाम 110 डालर प्रति बैरल के पास पहुंच चुके हैं और इसमें मजबूती आने पर सोने के भाव में और गिरावट हो सकती है।

सोने की कीमतों में 10000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट

बुधवार को सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,805 रुपए प्रति 10 ग्राम बताया गया जबकि पिछले 21 सितंबर को यह भाव 1,57,585 रुपए का था। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में सोने के आयात में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 27 प्रतिशत की गिरावट आई है।

पीएचडी चेंबर से जुड़े कैपिटल मार्केट विशेषज्ञ बी.के. सभरवाल ने बताया कि सोने में खरीदारी का यह सही समय है। वैश्विक परिस्थितियों की वजह से दो-चार हजार रुपए भाव ऊपर-नीचे हो सकते हैं।

सराफा कारोबारियों ने बताया कि इस बार धनतेरस और उसके बाद शादी के दौरान ज्वैलरी की बिक्री भी पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक बिकने का अनुमान है। हालांकि धनतेरस के मौके पर लोग अब सिक्के व बार की अधिक खरीदारी करते हैं और भाव में नरमी को देखते हुए इनकी बिक्री भी बढ़ेगी।

उनका कहना है कि सोना के दाम 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर गए थे और उसके बाद इसमें इतनी गिरावट हुई है। इसलिए लोगों का आकर्षण अधिक बढ़ा हुआ लग रहा है।

डिजिटल सोना और ईटीएफ में भी निवेश बढ़ रहा है

विशेषज्ञों ने बताया कि युवा निवेशक ज्वैलरी या सिक्के खरीदने की जगह डिजिटल सोना और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के माध्यम से सोने में निवेश करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

हालांकि डिजिटल गोल्ड खरीदने के दौरान निवेशकों को यह जरूर ध्यान रखना चाहिए कि जिस सोने में वे निवेश कर रहे हैं उसका स्वामित्व किसके पास होगा और उनकी शर्तें क्या-क्या हैं।

गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने के लिए डीमैट खाते की जरूरत होती है, लेकिन डिजिटल गोल्ड की खरीदारी ऑनलाइन भुगतान माध्यम से विभिन्न एप के माध्यम से कर सकते हैं।

इसमें 1000 रुपए या इससे भी कम रकम से सोने की खरीदारी की जा सकती है, लेकिन सभी शर्तों को जानने के बाद ही इस प्रकार के एप से सोने में निवेश करना चाहिए। इस साल सितंबर में 26 अरब रुपए की डिजिटल सोने की खरीदारी की गई जो पिछले साल सितंबर की तुलना में 83 प्रतिशत अधिक है।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम, कितनी रह गई कीमत? एक्सपर्ट्स बोले- अभी यहां तक टूटेंगे दाम!

यह भी पढ़ें- Gold Silver Outlook: सोने और चांदी में आने वाली है तूफानी तेजी, गोल्ड ₹1.85 लाख जाएगा; सिल्वर की राह कितनी मुश्किल?