Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम, कितनी रह गई कीमत? एक्सपर्ट्स बोले- अभी यहां तक टूटेंगे दाम!
Gold Silver Price Crash: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मजबूत ...और पढ़ें
-1792590684840_m.webp)
सोने चांदी के दाम धड़ाम: आज की कीमत और विशेषज्ञों की आगे की भविष्यवाणी
HighLights
राष्ट्रीय राजधानी में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट।
मजबूत रुपया, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें गिरावट का कारण।
विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में और गिरावट की आशंका जताई।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver Price Today: अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है कि राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में इनकी कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की (gold silver price crash) गई है।
रुपए में मजबूती, कच्चे तेल (Crude Oil Price) की ऊंची कीमतों और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के चलते बुधवार को सोने और चांदी के भाव धड़ाम हो गए।
कहां पहुंचे सोने-चांदी के भाव?
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपए की जोरदार गिरावट के साथ 1,49,000 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,50,300 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
वहीं, लगातार दो दिन स्थिर रहने के बाद चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है और यह 1,600 रुपए फिसलकर 2,13,400 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम रह गई, जो सोमवार को 2,15,000 रुपए (silver price today) थी।
मजबूत रुपया और कच्चा तेल वजह
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी का कहना है कि,
रुपए में आई मजबूती से घरेलू बाजार की कीमतों पर लगातार दबाव बना रहा। इसके अलावा, मजबूत रुपए और महंगे कच्चे तेल की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका है, जिससे बाजार का मिजाज कमजोर बना हुआ है।"
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दखल के बाद रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 48 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ 94.43 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
पीएल कैपिटल के जिंस प्रमुख आशीष राजोदिया ने बताया कि घरेलू बाजार में चांदी भी दबाव में रही। हालांकि, ईरान के साथ शांति समझौते की शुरुआती उम्मीदों से तेल के दाम नीचे आए थे, जिससे कुछ समय के लिए कीमती धातुओं को थोड़ा सहारा जरूर मिला था।
वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 4,127.68 डॉलर प्रति औंस के आसपास लगभग स्थिर है, जबकि चांदी 0.48 प्रतिशत गिरकर 57.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
चांदी में आ सकती है भारी गिरावट
कोटक नियो की सहायक उपाध्यक्ष कायनात चैनवाला के मुताबिक, हाजिर सोना 4,126 डॉलर प्रति औंस के पास स्थिर है, जबकि चांदी पिछले सत्र के 58.60 डॉलर के शिखर से गिरकर 57.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।
उन्होंने चेताया है कि अगर ब्रेंट क्रूड में तेजी जारी रहती है और महंगाई का दबाव बढ़ता है, तो आने वाले दिनों में सोना टूटकर 4,100 डॉलर के नीचे और चांदी 55 डॉलर से भी नीचे फिसल सकती है।
अब निवेशकों की नजरें अगले हफ्ते होने वाली फेडरल रिजर्व की पॉलिसी बैठक और बॉंड मार्केट के रुझानों पर टिकी हैं।
यह भी पढ़ें- ₹1 लाख से भी नीचे आ जाएगा सोना! बैंक ऑफ अमेरिका का दावा- गिरावट अभी थमी नहीं; BofA ने क्यों जारी किए नए टारगेट?
