विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोवा में विदेशी महिला से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर आरोपी से हुई थी दोस्ती

Published: Mon, 19 Oct 2026 11:30 AM (IST)

गोवा के मांद्रेम में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पणजी। गोवा पुलिस ने तटीय गांव मांद्रेम में 45 वर्षीय विदेशी महिला पर्यटक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यूरोपीय मूल की पीड़ित महिला और आरोपी की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों ने गोवा में मिलने की योजना बनाई थी। अगस्त महीने में नई दिल्ली आई यह तलाकशुदा महिला फिलहाल मांद्रेम इलाके में रह रही थी, जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया।

बीच पर मुलाकात के बाद कमरे में ले जाकर वारदात

महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह आरोपी से बीच पर मिली। इसके बाद दोनों एक कमरे में गए, जहां दोनों ने शराब पी। पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में होने के कारण महिला विरोध नहीं कर सकी और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

शुरुआत में इस मामले की सूचना मांद्रेम पुलिस स्टेशन में दी गई थी। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने विदेशी महिला की भाषा नहीं समझ पाने के कारण मामले को पणजी के महिला पुलिस थाने में ट्रांसफर कर दिया गया।

गोवा में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े

गोवा पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में औसतन हर हफ्ते 4 महिलाएं दुष्कर्म या यौन उत्पीड़न का शिकार होती हैं। वर्ष 2021 से 2025 के बीच 5 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक की कुल 922 महिलाएं दुष्कर्म या यौन उत्पीड़न की शिकार हुईं।

पुलिस का कहना है कि मामलों की अधिक संख्या और केस दर्ज होना जागरूकता को दर्शाता है। इससे यह साफ होता है कि जनता का पुलिस व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है और लोग शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- साइबर ठगों के 30 हजार करोड़ खपाने वाला मास्टरमाइंड गोवा से गिरफ्तार, PMLA कोर्ट ने आरोपी को ED की हिरासत में भेजा

यह भी पढ़ें- गोवा नाइटक्लब आग: लूथरा बंधुओं को पीड़ितों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये देने का निर्देश