Move to Jagran APP

Ukraine Russia War: यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए गंगा आपरेशन जारी, सातवीं फ्लाइट पहुंची मुंबई, आठवीं दिल्ली के लिए रवाना

Ukraine Russia War आपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत गलवार यानि आज सुबह एयर इंडिया की सातवी फ्लाइट 182 भारतीय नागरिकों को लेकर बुखारेस्ट (रोमानिया) से मुंबई पहुंच गई है। वहीं भारतीय छात्रों को लेकर आठवीं फ्लाइट बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

By Ashisha RajputEdited By: Published: Tue, 01 Mar 2022 09:40 AM (IST)Updated: Tue, 01 Mar 2022 12:44 PM (IST)
Ukraine Russia War:यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए गंगा आपरेशन जारी, सातवीं फ्लाइट पहुंची मुंबई

नई दिल्ली, एएनआइ। आज यूक्रेन और रूस के युद्ध का छठवां दिन है। यूक्रेन की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। जंग की शुरुआत से अब तक ढेरों जान-माल का नुकसान हो चुका है। इस बीच हजारों भारतीय नागरिक व छात्र यूक्रेन में फंसे हुए थे, जिन्हें भारत सरकार आपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत वापस देश लाने का अभियान चला रही है।‌ इस आपरेशन की मंगलवार यानि आज सुबह एयर इंडिया की सातवी फ्लाइट 182 भारतीय नागरिकों को लेकर बुखारेस्ट (रोमानिया) से मुंबई पहुंच गई है, जहां मुंबई एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने देश वापस आए नागरिकों का स्वागत किया।

loksabha election banner

बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई आठवीं फ्लाइट

आपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों को लेकर आठवीं फ्लाइट बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। एक भारतीय छात्र ने बताया, 'यह एक सहज प्रक्रिया थी। हम यूक्रेन से हंगरी निकालने के लिए भारतीय दूतावास और सरकार को धन्यवाद देना चाहते हैं। वे हमें सुरक्षित घर वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.