विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मौसम की जानकारी: कश्‍मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी; दिल्ली-यूपी-बिहार में कब होगी ठंड की दस्तक?

Published: Fri, 16 Oct 2026 12:03 AM (IST)

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे पूरे उत्तर भारत में ठंडक बढ़ गई है।

पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी (फोटो क्रेडिट - पीटीआई)

पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी (फोटो क्रेडिट - पीटीआई)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण न्‍यूज नेटवर्क, नई दिल्‍ली। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में बदले मौसम का प्रभाव गुरुवार को भी देखने को मिला। कश्‍मीर, हिमाचल और उत्‍तराखंड के उच्च पर्वतीय इलाकों में ताजा बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश के बाद गुरुवार को मैदानों में भी ठंडक महसूस की गई।

घाटी के ऊंचाई वाले पर्यटन स्‍थलों पर ताजा हिमपात होने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान घाटी में उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी व बारिश हो सकती है।

20261015381L

कश्मीर में कई जगह बर्फबारी

कश्‍मीर के पर्यटन स्थलों के गुलमर्ग के अफरवट, तुलैल, गुरेज, साधना टाप, राजदान टाप आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है।

जम्मू संभाग में बारिश ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है और कटड़ा में हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित रही। पुंछ जिले में बर्फबारी के बाद मुगल रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

20261015347L

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक अधिकतर जिलों में दोपहर तक वर्षा हुई। हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। चारधाम और आदि कैलास यात्रा सुचारू रही।

शुक्रवार को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी व हरिद्वार में वर्षा व ओलावृष्टि हो सकती है। इसका आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यात्रियों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

20261015355L

हिमाचल में भी बर्फबारी 

पीटीआई के अनुसार हिमाचल प्रदेश में भी लाहौल-स्पीति में शिंकुला, बारालाचाला, कुंजुमला, कोकसर और कांगड़ा जिले की धौलाधार पर्वत शृंखलाओं में बर्फबारी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि ताजा बर्फबारी के कारण अधिक ऊंचाई वाले दर्रों में सड़कें फिसलन हो गई हैं, जिससे यात्रा करना जोखिम भरा हो गया है।

रोहतांग दर्रे से सारचू, दारचा से शिंकु ला और ग्राम्फू से बाटल तक की सड़कें बंद कर दी गई हैं। हिमपात के बाद मनाली-लेह, मनाली-जंस्कार मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।

PTI10_14_2026_000478A

हरियाणा में धान-बाजरा भीगा, खेतों में फसल बिछी

हरियाणा में गुरुआर सुबह हुई वर्षा ने प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ा दी। फतेहाबाद में चार लाख एकड़ में लगी धान की फसल में अभी 20 प्रतिशत कटाई हुई है, जबकि मंडियों में खरीदा गया 65 हजार मीट्रिक टन धान भी उठान की प्रतीक्षा में है।

सिरसा और डबवाली की मंडियों में धान की ढेरियां पानी में डूब गईं। हांसी में तेज हवा से खेतों में खड़ी पकी धान की फसल बिछ गई।

चरखी दादरी में खुले में रखा हजारों क्विंटल बाजरा भीग गया। प्रदेश के 20 जिलों में वर्षा हुई। शुक्रवार को भी 10 जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- केरलम से कर्नाटक तक हो रही बारिश, फिर अक्टूबर में क्यों तप रही मुंबई? पारा 35 डिग्री के पार

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में 6 डिग्री गिरा तापमान, शुक्रवार को भी बारिश के आसार; फिर दशहरे तक साफ रहेगा मौसम