विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cyclone Michaung: आईफोन कंपनी पर पड़ा चक्रवात का असर, चेन्नई में फॉक्सकॉन-पेगाट्रॉन ने रोका प्रोडक्शन

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Mon, 04 Dec 2023 10:48 PM (IST)

एपल आईफोन का भारत में उत्पादन करने वाली ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन ने भारी बारिश के कारण अपना ...और पढ़ें

चेन्नई में फॉक्सकॉन-पेगाट्रॉन ने रोका आईफोन का प्रोडक्शन
चेन्नई में फॉक्सकॉन-पेगाट्रॉन ने रोका आईफोन का प्रोडक्शन

रॉयटर्स, चेन्नई। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान का असर अब देश के कई हिस्सों पर देखा जा रहा है। वहीं तमिलनाडु में बारिश के कारण काफी बुरे हालात हैं। सड़कों पर कारें बहती दिखाई दे रही है। सड़कों पर कई फुट पानी भर गया है। इस बीच खबर सामने आई है कि चेन्नई में ताइवान की फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन ने एप्पल आईफोन का प्रोडक्शन रोक दिया है और कंपनी ने यह फैसला भारी बारिश के कारण लिया है।

कई दिनों से हो रही भारी बारिश

चेन्नई तमिलनाडु का इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैन्युफैक्चरिंग हब है, यहां कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है, चक्रवात मिचौंग बंगाल की खाड़ी से पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ गया। वहीं, बड़ी बात ये है कि आईफोन फैक्ट्री बंद होने से लोगों पर काफी असर पड़ने वाला है।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान मिचौंग, तटीय क्षेत्रों में धारा 144 लागू; उड़ानों पर लगी रोक

फॉक्सकॉन आईफोन कारखाने में लगभग 35000 लोग काम करते हैं

रॉयटर्स के मुताबिक, दो सूत्रों ने कहा कि तमिलनाडु स्थित फॉक्सकॉन आईफोन कारखाने में लगभग 35,000 लोग काम करते हैं। वहीं कंपनी ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि मंगलवार को उत्पादन फिर से शुरू किया जाए या नहीं।

तमिलनाडु सरकार ने कंपनियों से किया है अनुरोध

चेन्नई के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया है, जिसके कारण जीवन अस्त-व्यस्त लग रहा है। हालांकि, प्रशासन की चेतावनी के बाद लोग अपने घरों में ही है। वहीं, तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में निजी कंपनियों और प्रतिष्ठानों से अनुरोध किया है कि वे भारी बारिश और इसके प्रभाव के कारण अपने कर्मचारियों को 5 दिसंबर (मंगलवार) को वर्क फ्रॉम होम ही दें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।