विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Andhra Pradesh: नेल्लोर में ट्रक-बस की हुई टक्कर, हादसे में छह लोगों की मौत और 20 घायल

Published: Sat, 10 Feb 2024 08:57 AM (IST)

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक और बस की ...और पढ़ें

Andhra Pradesh: नेल्लोर में ट्रक-बस की हुई टक्कर
Andhra Pradesh: नेल्लोर में ट्रक-बस की हुई टक्कर

HighLights

  1. नेल्लोर में ट्रक-बस की हुई टक्कर
  2. हादसे में छह की मौत और 20 घायल
  3. पुलिस कर रही मामले की जांच

पीटीआई, अमरावती (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक और बस की टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। इस घटना की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

दुर्घटना आज तड़के करीब दो बजे हुई जब दो बैलों को लेकर श्रीकालहस्ती जा रहे एक ट्रक को लोहा ले जा रहे एक अन्य ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मुसुनुरु टोल प्लाजा पर हुई है।

कवाली उपमंडलीय पुलिस अधिकारी वेंकट रमन्ना ने कहा, "लोहे से लदे ट्रक के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा से आ रही निजी बस को टक्कर मार दी।"

उन्होंने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य की मौत नेल्लोर के सरकारी अस्पताल में हुई। मामला दर्ज कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें- Hindi News Today: PM मोदी आज करेंगे 'विकसित भारत विकसित गुजरात' कार्यक्रम को संबोधित, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़िए देश की बड़ी खबरें

यह भी पढ़ें- Karnataka: हनुमान ध्वज को लेकर विहिप ने कर्नाटक सरकार को दी चेतावनी, कहा- भले ही हमारे खिलाफ केस दर्ज किए जाएं...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।