Move to Jagran APP

Floods in India: असम और मेघालय में 100 से अधिक लोगों की बाढ़ में मौत, बिहार में जल-जमाव के बाद High Alert

असम में 100 लोगों से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं मेघालय में भी पांच लोगों की जान बाढ़ के कारण जा चुकी है। इसके अलावा बिहार में हालत खराब है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 02:06 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 02:06 PM (IST)
Floods in India: असम और मेघालय में 100 से अधिक लोगों की बाढ़ में मौत, बिहार में जल-जमाव के बाद High Alert
Floods in India: असम और मेघालय में 100 से अधिक लोगों की बाढ़ में मौत, बिहार में जल-जमाव के बाद High Alert

नई दिल्ली, एजेंसियां। 2020 देश और दुनिया के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। फिलहाल कोरोना वायरस से दुनिया नहीं उभर पाई थी, इस बीच देश और दुनिया के कई हिस्सों में बाढ़ ने स्थिति को जानलेवा बना दी है। बात भारत की करें तो यहां कोरोना वायरस की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।...और वहीं, देश के कुछ राज्यों में आई बाढ़ से भी लाखों लोग प्रभावित हो गए हैं। असम और मेघालय में बाढ़ आई हुई है, जिस कारण लाखों लोगों के ऊपर से छत चली गई है। असम में 100 लोगों से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, मेघालय में भी पांच लोगों की जान बाढ़ के कारण जा चुकी है। इसके अलावा बिहार में हालत खराब है। वहां भी बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। उधर भी भारी जल-जमाव हो रखा है। 

loksabha election banner

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) द्वारा बाढ़ पर रिपोर्ट के अनुसार, असम में बाढ़ ने 24 जिलों को प्रभावित किया है, जिससे 1,09,600.53 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है और राज्य में 24 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें कहा गया है कि बढ़ते जल स्तर ने कुल 2,254 गांवों को प्रभावित किया है। बता दें कि राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सरकार ने जिलों में 276 राहत शिविर और 192 राहत वितरण केंद्र स्थापित किए हैं।

वहीं, वेस्ट गारो हिल्स क्षेत्र के कलेक्टर राम सिंह ने कहा कि मेघालय में वेस्ट गारो हिल्स के मैदान में बाढ़ के कारण कम से कम पांच लोगों की जान चली गई है और एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकांश पीड़ित तिक्रिकिल्ला समुदाय से हैं। बताया गया कि इस क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से जल स्तर में वृद्धि देखी जा रही है, जिससे अधिकांश क्षेत्र बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जो ब्रह्मपुत्र नदी के बैकफ्लो के कारण होता है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से 175 गांव प्रभावित हुए हैं। सरकार ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों अनुग्रह राशि देने का वादा किया है। बाढ़ से प्रभावित 1,70,000 लोगों के साथ, जिला प्रशासन ने 22 राहत शिविर स्थापित किए हैं।

इसे भी पढ़ें- जागरण ऐप के 'फटाफट खबरों' से दो मिनट में जानें देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर

बिहार में भारी बारिश के बीच जल-जमाव व बाढ़ की स्थिति गंभीर होती दिख रही है। उत्‍तर बिहार में बारिश ने पिछले 20 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। नेपाल के जल-ग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण भी नदियां उफान पर हैं। सीएम नीतीश कुमार ने राज्‍य के छह जिलों में बाढ़ की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है। बताया गया कि नेपाल में हो रही बारिश के कारण नदियां लबालब हैं। खास कर गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश से नदी के डिस्चार्ज में भारी बढ़ोतरी की आशंका है। इस कारण पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली एवं सारण जिलों में बाढ़ की आशंका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.