विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण पानी में डूबे कई इलाके, घरों के अंदर घुसा पानी

By Neel RajputEdited By:
Published: Thu, 14 Oct 2021 09:02 AM (GMT+05:30)

मादिवाला झील के ओवरफ्लो होने से बीटीएम लेआउट एचएसआर लेआउट अनुग्रह लेआउट और मादिवाला क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा ...और पढ़ें

भारी बारिश के कारण जलमग्न हुए कई इलाके
भारी बारिश के कारण जलमग्न हुए कई इलाके

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक के बेंगलुरु में भारी बारिश (Heavy Rain in Bengaluru) के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। यहां कई इलाके लगातार हो रही बारिश की वजह से जलमग्न हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, मादिवाला झील (Madiwala lake) ओवरफ्लो हो गई है, जिस वजह से बीटीएम लेआउट, एचएसआर लेआउट, अनुग्रह लेआउट और मादिवाला क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इन इलाकों की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उन्हें देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को यहां कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा होगा।

इससे पहले सोमवार को भी यहां भारी बारिश हुई थी, जिस वजह से पूरे शहर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। केंपेगोडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा समेत कई इलाकों में पानी भर गया। इस दौरान हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर जल भराव से यात्रियों को हवाई अड्डे तक पहुंचने में कठिनाई हुई। हवाई अड्डा पहुंचने के लिए यात्रियों को टैक्टर से जाते देखा गया था। भारी बारिश के कारण शार्ट सर्किट होने से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। शहर के कोनप्पाना अग्रहारा क्षेत्र के एक घर में पानी भर जाने से यह हादसा हुआ था। सिटी पश्चिमी डिवीजन के पुलिस उपायुक्त डा. संजीव एम. पाटिल ने कहा, 'हादसे के समय मकान में दो लोग थे जिसमें से एक सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा।'

यह भी पढ़ें : कहीं सोने-चांदी से सजे मंदिर, कहीं पंडाल में लगीं स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें; देखें दुर्गा पूजा पंडालों की मनमोहक सजावट

यह भी पढ़ें : तो कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए ये हथकंडा अपना रहे अमीर देश, गरीब देश भुगत रहे खामियाजा