Move to Jagran APP

भारत से यूके के लिए उड़ानें 6 जनवरी से फिर से शुरू होंगी, हर हफ्ते 30 उड़ानों का होगा संचालन

भारत से यूके के लिए उड़ानें 6 जनवरी से फिर से शुरू होंगी। हरदीप सिंह पुरी ने बताया हर सप्ताह 30 उड़ानें संचालित होंगी। इनमें 15 भारत तो 15 यूके की तरफ से होंगी। फिलहाल यह शेड्यूल 23 जनवरी तक वैध है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 02 Jan 2021 03:05 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jan 2021 03:05 PM (IST)
भारत से यूके के लिए उड़ानें 6 जनवरी से फिर से शुरू होंगी, हर हफ्ते 30 उड़ानों का होगा संचालन

नई दिल्ली, एएनआइ। हाल ही में बताया गया था कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमण की रोकथाम के लिए भारत-ब्रिटेन के बीच प्रतिबंधित की गई विमान सेवाएं आठ जनवरी से बहाल होंगी, लेकिन शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि भारत से यूके के लिए उड़ानें 6 जनवरी से फिर से शुरू होंगी जबकि यूके से भारत के लिए उड़ान संचालन 8 जनवरी को फिर से शुरू होगा। तो यानी भारत-ब्रिटेन के बीच प्रतिबंधित की गई विमान सेवाएं 6 से चालू हो जाएगी। 

loksabha election banner

इसके अलावा हरदीप सिंह पुरी ने बताया, 'हर सप्ताह 30 उड़ानें संचालित होंगी। इनमें 15 भारत तो 15 यूके की तरफ से होंगी।' फिलहाल यह शेड्यूल 23 जनवरी तक वैध है। बता दें कि पुरी ने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिये यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत और ब्रिटेन के बीच विमान सेवाएं 8 जनवरी से फिर शुरू करने का फैसला लिया गया है। 23 जनवरी तक दोनों देशों की विमान कंपनियों की प्रति सप्ताह 15-15 उड़ानें सीमित तौर पर संचालित होंगी। 

जानकारी के मुताबिक, देश में ये उड़ानें अभी सिर्फ दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु तथा हैदराबाद से संचालित होंगी। दिसंबर में दोनों देशों के बीच प्रति सप्ताह 60 यात्री विमानों का संचालन हो रहा था। ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमण तेजी से फैलने के कारण सरकार ने दोनों देशों के बीच 23-31 दिसंबर तक विमानों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया था। बाद में यह प्रतिबंध 30 दिसंबर से आगे बढ़ा दिया गया। इस बीच, सरकार ने नियमित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों पर रोक 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। 

हालांकि उड्डयन महानिदेशक से मंजूरी वाली विशेष उड़ानों तथा अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो के संचालन पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। बीते दिनों नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर कहा था कि ब्रिटेन से विमानों की आवाजाही पर लगी रोक को सात जनवरी तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। उसके बाद सख्ती से साथ उड़ानों की बहाली होगी, जिसके लिए जल्द ही विवरण घोषित किए जाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.