विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FASTag स्टीकर उखाड़े बिना ऐसे बदलें अपना बैंक, जानिए आसान प्रोसेस

Published: Tue, 15 Sep 2026 05:00 PM (IST)

केंद्र सरकार ने 'OneTag' सुविधा शुरू की है, जिससे FASTag उपयोगकर्ता बिना स्टिकर बदले अपना बैंक या ऑपरेटर बदल सकते हैं।

OneTag सुविधा से FASTag बैंक बदलना अब हुआ बेहद आसान (जागरण ग्राफिक्स)

OneTag सुविधा से FASTag बैंक बदलना अब हुआ बेहद आसान (जागरण ग्राफिक्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टोल प्लाजा पर आप बिना रुके आराम से निकल जाए इसके लिए FASTag बनाया गया था। यह कितने काम का इसे बताने की जरूरत नही है।

हम आये दिन इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार FASTag के ठीक से काम न करने या बैंक सर्वर की तरफ से परेशानी आने पर हमें उसे बदलना पड़ता है, जो एक झंझट भरा काम है।

ऐसे में पहले आपको बैंक ऑपरेटर बदलने के लिए विंडशील्ड पर लगा FASTag स्टीकर उखाड़ना पड़ता था। लेकिन अब नियम बदल चूका है। अब आप अपने FASTag से जुड़े बैंक या ऑपरेटर को बदलना चाहते हैं, तो अब नया टैग खरीदने या पुराना उखाड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आप आसानी से मौजूदा FASTag को ही किसी दूसरे बैंक या ऑपरेटर से पोर्ट करा सकते हैं। यह सुविधा वाहन मालिकों के लिए समय और पैसे दोनों बचाएगी।

केंद्र ने लॉन्च किया OneTag

केंद्र सरकार ने FASTag यूजर्स के लिए बड़ी राहत भरी सुविधा शुरू की है। अब कार के मालिकों को बैंक बदलने के लिए बार-बार नया FASTag स्टिकर लगाने या पुराना हटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सितंबर 2026 को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में 'OneTag' सुविधा की शुरुआत की है।

क्या है OneTag सुविधा?

OneTag एक FASTag पोर्टेबिलिटी सिस्टम है, जो मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) की तरह काम करता है। इसमें मौजूदा FASTag स्टिकर, टैग आईडी और गाड़ी की रजिस्ट्रेशन संख्या वही रहती है। केवल FASTag जारी करने वाला बैंक बदल जाता है।

यह सुविधा भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई है। पहले बैंक बदलने के लिए पुराना FASTag बंद कर नया खरीदना और लगाना पड़ता था। अब यह प्रक्रिया आसान हो गई है।

कैसे करें FASTag पोर्ट?

  • यह सुविधा NHAI के राजमार्ग यात्रा (Rajmargyatra) मोबाइल एप पर मिलेगी।
  • App डाउनलोड कर FASTag से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • OneTag विकल्प चुनकर इलेजिबिलिटी चेक करें।
  • अपनी सहमती दें और नया बैंक चुनें।
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद नया बैंक ऑनबोर्डिंग करेगा।
  • पुराना बैंक पिछले वॉलेट, रिफंड और पेंडिंग ट्रांजेक्शन का जिम्मा संभालेगा, जबकि नया बैंक आगे की सर्विस देगा।

FASTag पोर्ट करने के लिए क्या है जरुरी?

  • FASTag एक्टिव होना चाहिए,
  • बैलेंस नेगेटिव या ब्लॉक या ब्लैकलिस्टेड नहीं होना चाहिए।
  • चिप डैमेज होने पर पोर्ट नहीं होगा।
  • पोर्ट के बाद टैग आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं बदलेगा।

यूजर्स को कितना फायदा?

यह सुविधा प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगी, बेहतर सेवा और कैशबैक विकल्प देगी। टोल प्लाजा पर कोई बदलाव नहीं होगा। FASTag अब और सुविधाजनक हो गया है।

यह भी पढ़ें- अब एक बैंक से दूसरे बैंक में पोर्ट कर सकेंगे FASTag, वाहन मालिकों को होगी सुविधा

यह भी पढ़ें- अगर आप भी चलाते हैं सेफ गाड़ी तो बीमा प्रीमियम में मिलेगी बड़ी छूट, नितिन गडकरी का एलान