विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब एक बैंक से दूसरे बैंक में पोर्ट कर सकेंगे FASTag, वाहन मालिकों को होगी सुविधा

Published: Sat, 12 Sep 2026 07:30 AM (IST)

वाहन मालिक अब अपने FASTag को एक बैंक से दूसरे बैंक में आसानी से पोर्ट कर सकेंगे। यह सुविधा मोबाइल ...और पढ़ें

अब एक बैंक से दूसरे बैंक में पोर्ट कर सकेंगे FASTag

अब एक बैंक से दूसरे बैंक में पोर्ट कर सकेंगे FASTag

HighLights

  1. फिलहाल लोकल पास मासिक आधार पर जारी किए जाते हैं

  2. इसमें करीब एक दर्जन प्रमुख बैंक शामिल हो गए हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वाहन मालिक अब अपने FASTag को एक बैंक से दूसरे बैंक में आसानी से पोर्ट कर सकेंगे। यह सुविधा मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की तरह ही होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने शुक्रवार को ‘वन टैग’ फ्रेमवर्क लॉन्च किया है।

इसमें करीब एक दर्जन प्रमुख बैंक शामिल हो गए हैं, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंक प्रमुख हैं।

अब अगर कोई यूजर अपने मौजूदा फास्टैग जारीकर्ता बैंक से असंतुष्ट है तो वह नया टैग खरीदे या पुराना बदलवाए बिना दूसरे भाग लेने वाले बैंक में शिफ्ट कर सकता है।

सरकार जल्द ही टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए वार्षिक लोकल पास भी शुरू करने जा रही है। इसकी कीमत करीब 1,500 रुपये होने का अनुमान है।

फिलहाल लोकल पास मासिक आधार पर जारी किए जाते हैं, जबकि FASTag का वार्षिक पास पूरे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर यात्रा के लिए मान्य होता है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि FASTag पोर्टेबिलिटी राजमार्ग यात्रा ऐप के जरिए की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर अब 98 प्रतिशत से अधिक टोल कलेक्शन FASTag के माध्यम से हो रहा है।