विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद: महिलाओं को लुभाने के लिए वर्दी में डालता था फोटो, एयरफोर्स परेड ग्राउंड से पकड़ा गया फर्जी ऑफिसर

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:03 PM (IST)

हैदराबाद में बेगमपेट पुलिस ने एक व्यक्ति को एयर फ़ोर्स की वर्दी पहनकर परेड ग्राउंड में फोटोशूट करते हुए गिरफ्तार किया।

नकली एयर फोर्स अधिकारी हैदराबाद में परेड ग्राउंड से गिरफ्तार

नकली एयर फोर्स अधिकारी हैदराबाद में परेड ग्राउंड से गिरफ्तार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार को हैदराबाद के बेगमपेट पुलिस ने बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। आरोप है कि वह परेड ग्राउंड में फोटोशूट के दौरान एयर फोर्स की वर्दी पहनकर पोज दे रहा था, ताकि सोशल मीडिया पर अपनी झूठी पहचान बनाकर महिलाओं को लुभा सके।

कैसे पकड़ा गया नितिन?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नितिन को परेड ग्राउंड में तैनात आर्मी के सुरक्षाकर्मियों ने देखा। एयर फोर्स की वर्दी पहने होने के कारण, वह शुरू में एक सर्विसिंग ऑफिसर जैसा लग रहा था। हालांकि, जब सुरक्षाकर्मियों ने उससे बातचीत शुरू की तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने सीनियर अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

इसके बाद आर्मी के जवानों ने वहीं उससे पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि वह जवाब नहीं दे पाया और बातचीत के दौरान घबराने लगा। जब उससे और सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने लिया हिरासत में 

इसके बाद आर्मी अधिकारियों ने बेगमपेट पुलिस को सूचना दी, जो मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान नितिन ने कथित तौर पर माना कि वह एक आम नागरिक है और एयर फोर्स ऑफिसर होने का नाटक कर रहा था। पुलिस का मानना है कि उसका मकसद वर्दी में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर महिलाओं का भरोसा जीतना था।

पुलिस ने कहा कि आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या उसने नकली पहचान का इस्तेमाल करके दूसरे राज्यों में महिलाओं को धोखा दिया है या धोखा देने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें- हैदराबाद में इंस्टाग्राम रील्स के लिए स्कूटी पर किया जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल होने के बाद तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- 10 दिन, 3 होटल रूम और 3 मर्डर... हैदराबाद में खौफनाक वारदातों के बाद पुलिस ने जारी की एडवाइजरी