विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज्यसभा में उठेगा ईवीएम से छेड़छाड़ का मुद्दा

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Wed, 22 Mar 2017 04:46 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 04:52 AM (IST)

चुनाव की फंडिग सहित सुधार के तमाम मुद्दों पर सदस्य अपनी राय रखेंगे..

राज्यसभा में उठेगा ईवीएम से छेड़छाड़ का मुद्दा
राज्यसभा में उठेगा ईवीएम से छेड़छाड़ का मुद्दा

नई दिल्ली, जेएनएन। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। राज्यसभा में आज बुधवार को चुनाव सुधार के मसले पर चर्चा होगी। जिसमें चुनाव की फंडिग सहित सुधार के तमाम मुद्दों पर सदस्य अपनी राय रखेंगे और फिर सरकार की तरफ से जवाब दिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक सरकार लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने पर जोर देगी जिसकी बात पीएम मोदी लगातार करते रहे हैं। इस चर्चा के दौरान बीएसपी सांसद ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का मुद्दा भी उठा सकते हैं। बीएसपी सुप्रीमो मायावती आरोप लगाती रहीं हैं कि विधानसभा चुनाव के दौरान ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई।

इसके साथ ही राज्यसभा में रेल बजट पर भी चर्चा होगी। लोकसभा में वित्त विधेयक को मंजूरी मिलेगी। विधेयक में टैक्स से जुड़े कुछ बदलावों को भी शामिल किया गया है, पारित होने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली विधेयक पर हो रही चर्चा का जवाब देंगे।

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान ही नहीं अन्य पड़ोसी भी नकली नोट खपाने में जुटे

यह भी पढ़ेंः एक अप्रैल से नहीं होगा 2 लाख से ज्यादा का कैश लेन-देन