Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top News: मेघालय में BJP ने NPP को दिया समर्थन, ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीता इंदौर टेस्ट; पढ़ें प्रमुख खबरें

    By Sonu GuptaEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 03 Mar 2023 04:01 PM (IST)

    Evening Top News केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के बीदर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जादू पूर्वोत्तर से लेकर गुजरात उत्तर प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक सिर चढ़कर बोलता है।

    Hero Image
    मेघालय में BJP ने NPP को दिया समर्थन, ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीता इंदौर टेस्ट

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश और दुनिया में शुक्रवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन-भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के बीदर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का जादू पूर्वोत्तर से लेकर गुजरात, उत्तर प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक सिर चढ़कर बोलता है। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर तंज कसते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने निजलिंगप्पा को अपमानित किया। राजीव गांधी ने कद्दावर नेता वीरेंद्र पाटिल को एयरपोर्ट पर अपमानित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना कर रही हैं। गुरुवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके कारण उनको सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इधर, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया टीम ने 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस टेस्ट मैच में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है।

    अब तक की प्रमुख खबरों पर एक नजर

    1. अमित शाह ने कर्नाटक के बीदर में एक जनसभा को किया संबोधित

    केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के बीदर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा। शाह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने निजलिंगप्पा को अपमानित किया। राजीव गांधी ने कद्दावर नेता वीरेंद्र पाटिल को एयरपोर्ट पर अपमानित किया। पार्टी के नेताओं का अपमान करने वाली कांग्रेस कर्नाटक का सम्मान कैसे करेगी? यहां पढ़ें पूरी खबर

    2. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

    कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थय संबंधी परेशानियों का सामना कर रही हैं। गुरुवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके कारण उनको सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 76 वर्षिय सोनिया गांधी की स्थिति स्थिर है। अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि बुखार के कारण वह अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    3. मेघालय में BJP ने NPP को दिया समर्थन, कोनराड संगमा होंगे मुख्यमंत्री

    मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने उसे अपना समर्थन दे दिया है। मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने शुक्रवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

    4. क्वाड ने की काउंटर-टेररिज्म वर्किंग ग्रुप बनाने की घोषणा

    क्वाड ग्रुपिंग ने आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए समूह के फोकस को तेज करने के लिए काउंटर टेरेरिज्म पर एक कार्य समूह की स्थापना की घोषणा की है। क्वाड ग्रुपिंग में अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत देश शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

    5. ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीता इंदौर टेस्ट 

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया टीम ने 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस टेस्ट मैच में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। बता दें कि इंदौर टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी का फैसला किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर