विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO वेज सीलिंग हुई ₹25000, आपकी टेक-होम सैलरी और PF पर कितना पड़ेगा असर?

Published: Thu, 17 Sep 2026 11:58 PM (IST)

पीएफ वेज सीलिंग ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 होने से कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी, रिटायरमेंट बचत और पेंशन पर असर पड़ेगा।

पीएफ वेज सीलिंग ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई

पीएफ वेज सीलिंग ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई कर्मचारियों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) सिर्फ सैलरी स्लिप पर दिखने वाली कटौती है। वे इसे तब तक नजरअंदाज करते हैं जब तक नौकरी न बदलें या रिटायरमेंट प्लानिंग शुरू न करें।

सरकार ने पीएफ वेज सीलिंग को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया है। इससे टेक-होम सैलरी, रिटायरमेंट बचत, पेंशन और इंश्योरेंस पर असर पड़ सकता है। असर PF वेज, पिछली सदस्यता और नियोक्ता के योगदान के तरीके पर निर्भर करेगा।

सबसे ज्यादा असर किसे पड़ेगा?

जिनकी पीएफ सैलरी ₹15,000 से ₹25,000 के बीच है, उन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। अब ₹25,000 तक कमाने वाले नए कर्मचारी अनिवार्य पीएफ कवरेज में आ जाएंगे। मौजूदा सदस्यों का योगदान भी बढ़ सकता है।

₹15,000 से ₹25,000 के बीच सैलरी वाले कर्मचारी, जो पहले अनिवार्य कवरेज से बाहर थे, अब प्रोविडेंट फंड, पेंशन और इंश्योरेंस सुरक्षा का लाभ उठा सकेंगे। यह लंबे समय में उनकी वित्तीय सुरक्षा बढ़ाएगा।

टेक-होम सैलरी पर कितना असर?

कुछ कर्मचारियों की हर महीने हाथ में आने वाली सैलरी कम हो सकती है। कर्मचारी और नियोक्ता दोनों तय सीमा के अंदर PF सैलरी का 12% जमा करते हैं।

अगर कर्मचारी ₹25,000 या ज्यादा कमाता है और नियोक्ता योगदान को ₹15,000 तक सीमित रखता है, तो कर्मचारी का अनिवार्य योगदान ₹1,800 से बढ़कर ₹3,000 प्रति माह हो जाएगा।

यानी हर महीने ₹1,200 या साल में ₹14,400 अतिरिक्त कटौती। यह पैसा बर्बाद नहीं, बल्कि लंबी अवधि की सोशल सिक्योरिटी में लगेगा।

उदाहरण के लिए, पहली नौकरी वाले कर्मचारी की PF सैलरी ₹22,000 है। नई सीमा के तहत वह अनिवार्य सदस्य बनेगा और ₹2,640 मासिक योगदान करेगा। इससे टेक-होम कम होगी, लेकिन रिटायरमेंट बचत, पेंशन और EDLI इंश्योरेंस मिलेगा।

पेंशन पर पड़ेगा असर?

नियोक्ता का पूरा योगदान PF अकाउंट में नहीं जाता। कुछ हिस्सा एम्प्लॉई पेंशन स्कीम (EPS) में जाता है। नई सीमा के साथ पेंशन के लिए अधिकतम आवंटन ₹1250 से बढ़कर ₹2,083 प्रति माह हो सकता है। ज्यादा वेज सीलिंग से कुछ कर्मचारियों को बेहतर पेंशन आधार मिल सकता है।

नए PF सदस्यों को EDLI कवरेज मिलेगा। अधिकतम योगदान ₹75 से ₹125 हो सकता है, लेकिन इंश्योरेंस लाभ अभी ₹7 लाख ही है।पहले से पूरा योगदान करने वालों पर असरअगर नियोक्ता पहले से पूरी पात्र सैलरी पर योगदान कर रहा है, तो कानूनी सीमा बढ़ाने से कुल कटौती नहीं बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- EPFO Update: वेज सीलिंग के बढ़ने से टेक होम सैलरी, पेंशन और बीमा का कैसे बदलेगा गणित? 3 प्वाइंट में समझें सबकुछ

यह भी पढ़ें- PF लिमिट ₹25000 होने से वेतन में होगा बड़ा फेरबदल! घट जाएगी टेक होम सैलरी; कैलकुलेशन से समझें पेंशन का गणित