सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PF लिमिट ₹25000 होने से वेतन में होगा बड़ा फेरबदल! घट जाएगी टेक होम सैलरी; कैलकुलेशन से समझें पेंशन का गणित

Published: Thu, 17 Sep 2026 12:16 PM (IST)

EPFO Wage Ceiling: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने से लाखों कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी और रिटायरमेंट फंड पर सीधा असर पड़ेगा।

PF लिमिट ₹25000 होने से इन-हैंड सैलरी में बड़ा फेरबदल!

PF लिमिट ₹25000 होने से इन-हैंड सैलरी में बड़ा फेरबदल!

HighLights

  1. EPFO वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई।

  2. कर्मचारियों की इन-हैंड सैलरी घटेगी, पीएफ बचत बढ़ेगी।

  3. पेंशन और बीमा कवर में भी महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अनिवार्य वेतन सीमा (Wage Ceiling) को ₹15000 से बढ़ाकर ₹25000 प्रति माह करने का फैसला लाखों कर्मचारियों की जिंदगी पर सीधा असर डालने वाला है। इस फैसले से जहां एक तरफ 51 लाख से अधिक कर्मचारी अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगे, वहीं दूसरी तरफ से काम कर रहे कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी (In hand salary) और रिटायरमेंट फंड का गणित पूरी तरह बदल जाएगा।

आइए उदाहरण के जरिए विस्तार से समझते हैं कि इस फैसले के बाद आपकी जेब (In-Hand Salary) पर क्या असर पड़ेगा और आपके पीएफ-पेंशन खाते में हर महीने कितना अतिरिक्त पैसा जमा होगा।

इन-हैंड सैलरी पर क्या पड़ेगा असर?

अगर आपकी बेसिक सैलरी (Basic salary+DA) ₹25000 या उससे अधिक है, तो अब तक आपका अनिवार्य पीएफ सिर्फ ₹15000 की पुरानी लिमिट पर ही कटता था। लेकिन नई लिमिट लागू होने के बाद आपकी इन-हैंड सैलरी घटेगी और पीएफ बचत बढ़ेगी।

₹25000 बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी का पूरा हिसाब

  • पुराना नियम: ₹15000 सैलरी लिमिट
  • कर्मचारी का PF (12%): ₹15000 का 12% = ₹1800/महीना
  • कंपनी का योगदान (12%): ₹1800/महीना (जिसमें ₹1250 पेंशन/ EPS में ₹550 EPF में)
  • कुल मासिक जमा पीएफ: ₹3600/महीना
  • नया नियम: ₹25000 लिमिट पर
  • कर्मचारी का PF (12%): ₹25000 का 12% = ₹3000/महीना
  • कंपनी का योगदान (12%): ₹3000/महीना
  • कुल मासिक जमा पीएफ: ₹6000/महीना

नए नियम के बाद आपकी इन-हैंड सैलरी में हर महीने ₹1,200 की कमी आएगी, लेकिन आपके पीएफ खाते में हर महीने (आपके और कंपनी के मिलाकर) ₹2,400 ज्यादा जमा होंगे।

पेंशन (EPS) में भी होगा जबरदस्त फायदा

नियोक्ता (Employer) का जो 12% हिस्सा पीएफ में जमा होता है, वह दो जगह बंटता है, इसमें से 8.33% हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाता है और 3.67% हिस्सा EPF में।

वेज लिमिट बढ़ने से आपके पेंशन फंड में भी ज्यादा पैसा जाएगा:

* पुरानी वेज लिमिट: अधिकतम 15,000 का 8.33% = ₹1,250 हर महीने पेंशन फंड (EPS) में जाता है।
* नई लिमिट लागू होने पर: अधिकतम 25,000 का 8.33% = ₹2,082 हर महीने EPS में जाएगा।

इस नियम से रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली मासिक पेंशन (Monthly Pension) में भारी बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही कर्मचारी जमा लिंक बीमा योजना (EDLI) के तहत मिलने वाले ₹7 लाख तक के मुफ्त जीवन बीमा कवर का दायरा भी अब ₹25,000 की नई वेज सीलिंग पर कैलकुलेट होगा, जिससे कर्मचारियों के आश्रितों को अधिक आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

यह भी पढें: EPFO का डबल तोहफा! कंपनी नहीं काट सकेगी सैलरी, PF लिमिट ₹25000 होने से कर्मचारियों की मौज