Move to Jagran APP

IndiGo Flight: इंडिगो की 2 उड़ानों का इंजन हवा में हुआ बंद, सुरक्षित लैंडिंग के बाद टला बड़ा हादसा

IndiGo Flight इंडिगो फ्लाइट के उड़ानों में लगातार खराबी देखी जा रही है। कल यानी मंगलवार को दो अलग-अलग उड़ानों में खराबी की शिकायत आयी जिसके बाद दोनों उड़ानों को सुरक्षित लैंड कराया गया। दोनों ही उड़ानों का इंजन बीच हवा में बंद होने के कारण उसमें खराबी बतायी गयी। जिसके बाद दोनों उड़ानों की लैंडिंग हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

By AgencyEdited By: Babli KumariPublished: Wed, 30 Aug 2023 08:29 AM (IST)Updated: Wed, 30 Aug 2023 08:29 AM (IST)
इंडिगो की 2 उड़ानों का इंजन हवा में हुआ बंद (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। कोलकाता-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट का एक इंजन बीच हवा में बंद होने के बाद मंगलवार को उसमें खराबी आ गई। हालांकि, जिसके बाद उड़ान की लैंडिंग हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह घटना मदुरै-मुंबई उड़ान के एक अन्य विमान में आयी खराबी के कुछ घंटों के भीतर हुई। इंजन में खराबी की पहली घटना दिन में इंडिगो की मदुरै-मुंबई उड़ान में देखी गई।

loksabha election banner

देश के विमानन नियामक, डीजीसीए ने एक बयान में कहा, "इंजन 2 में खराबी आ गई और इंजन 2 में तेल चिप पाए जाने की चेतावनी आई। चेकलिस्ट के अनुसार इंजन 2 को बंद कर दिया गया और विमान सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया।"

मदुरै से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में हुई तकनीकी खराबी 

आपको बता दें कि मंगलवार को मदुरै से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में तकनीकी खराबी के बाद मुंबई में उतारा गया। बताया जा रहा है कि हवा में विमान का एक इंजन बंद हो गया, जिसके बाद उड़ान की लैंडिंग हुई और सभी यात्री सुरक्षित विमान से उतार लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि विमान का इंजन हवा में ही बंद हो गया था। उन्होंने कहा कि विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। फिलहाल जांच चल रही है। डीजीसीए ने भी बताया कि विमान का एक इंजन हवा में बंद हो गया था। 

डीजीसीए का बयान आया सामने 

इंडिगो विमान वीटी-आईयूजे जो मदुरै से मुंबई जा रहा था। इस विमान के एक इंजन में हाई प्रेशर कंपन देखा गया। इंजन में तेल के दबाव की चेतावनी जारी हुई और इंजन-1 बंद हो गया। इसके बाद पायलट ने विमान की लैंडिंग के लिए एटीसी से संपर्क किया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग की गई।

इंडिगो ने कहा, "पायलट ने मुंबई में लैंडिंग को प्राथमिकता दी। विमान को मुंबई में ही रखा गया है और आवश्यक रखरखाव के बाद इसे परिचालन में वापस लाया जाएगा। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।" अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों विमान प्रैट और व्हिटनी इंजन पर चल रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.