विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RG Kar Medical College: पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने घर पर मारा छापा; करीबी प्रसून चटर्जी हिरासत में

Published: Fri, 06 Sep 2024 09:04 AM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2024 02:54 PM (IST)

RG Kar Medical College कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही ...और पढ़ें

RG Kar Medical College: संदीप घोष के खिलाफ ईडी का एक्शन।
RG Kar Medical College: संदीप घोष के खिलाफ ईडी का एक्शन।

HighLights

  1. हावड़ा में दो स्थानों पर ईडी ने मारा छापा।
  2. वित्तीय अनियमितता केस में बड़ा एक्शन।
  3. संदीप घोष को CBI कर चुकी है गिरफ्तार।

एएनआई, कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार की सुबह छापामारी की। ईडी की कार्रवाई अभी जारी है। केंद्रीय एजेंसी ने वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पीएमएलए का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी की बिगड़ी तबीयत, एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया

बता दें कि संदीप घोष फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं। मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में उन्हें तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। ईडी ने अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा है।

तीन घंटे बाद खुला घर का ताला

ईडी टीम को संदीप घोष के घर के बाहर तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद ताला खोला गया फिर ईडी के अधिकारी अंदर दाखिल हो सके। बता दें कि इससे पहले सीबीआई की टीम को भी 75 मिनट तक घोष के घर के बाहर इंतजार करना पड़ा था।

प्रसून चटर्जी हिरासत में

ईडी ने संदीप घोष के करीबी सहयोगी प्रसून चटर्जी को कोलकाता के सुभाषग्राम से हिरासत में लिया। सात घंटे की कार्रवाई के बाद ईडी ने यह एक्शन लिया है। प्रसून चटर्जी को आरजी कर के सेमिनार हॉल के वायरल वीडियो में भी देखा गया था।

सुप्रीम कोर्ट से भी लगा झटका

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को संदीप घोष की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली जनहित याचिका में हस्तक्षेप करने का घोष को अधिकार नहीं है। हालांकि याचिका में घोष ने कहा कि वह जांच के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि आरजी कर दुष्कर्म की घटना से उन्हें जोड़ना अन्याय है।

इन जगहों पर ईडी का एक्शन

ईडी ने घोष के कोलकाता के बेलेघाटा स्थित आवास पर छापा मारा। इसके अलावा टीम दो अन्य लोगों के हावड़ा स्थित आवास पर भी पहुंची। नौ अगस्त को एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर का शव आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में मिला था। इस मामले की पहले जांच कोलकाता पुलिस ने की। बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच कर रही है। इस बीच मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल संदीप घोष पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे।

हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने लिया एक्शन

16 अगस्त को कोलकाता पुलिस ने जांच की खातिर एसआईटी का गठन किया। हालांकि अगले ही दिन हाईकोर्ट ने यह केस भी सीबीआई को सौंप दिया। महिला डॉक्टर की हत्या के 26वें दिन वित्तीय कदाचार के मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और उनके तीन सहयोगियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया। सीबीआई ने 24 अगस्त को मामला दर्ज किया था।

संदीप घोष पर क्या आरोप लगे?

आरजी कर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. अख्तर अली ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर पूर्व प्रिंसिपल पर वित्तीय कदाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने मामले की जांच ईडी से कराने की अपील की थी। सीबीआई ने इस मामले में संदीप घोष के अलावा सुरक्षा गार्ड अफसर अली, बिप्लब सिंह और सुमन हाजरा को गिरफ्तार किया है। संदीप घोष पर टेंडरों में पक्षपात, मेडिकल आर्गेनिक कचरे की अवैध बिक्री और रुपये लेकर मेडिकल छात्रों को पास कराने का आरोप है।

यह भी पढ़ें: डॉक्टर की हत्या के अगले दिन संदीप घोष ने दिया था अस्पलात में रेनोवेशन का आदेश? ऑर्डर की चिट्ठी वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।