विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata Case: डॉक्टर की हत्या के अगले दिन संदीप घोष ने दिया था अस्पलात में रेनोवेशन का आदेश? ऑर्डर की चिट्ठी वायरल

Published: Thu, 05 Sep 2024 08:05 PM (IST)

Kolkata Rape and Murder Case बीजेपी नेताओं ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप ...और पढ़ें

बीजेपी के संदीप घोष पर गंभीर आरोप (फाइल फोटो)
बीजेपी के संदीप घोष पर गंभीर आरोप (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने घोष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि घोष ने 9 अगस्त को प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या की वारदात के अगले ही दिन सेमिनार हॉल से जुड़े शौचालय की मरम्मत व डॉक्टरों के कमरे के नवीनीकरण का आदेश दिया था। बता दें कि सेमिनार हॉल से पीडि़ता की लाश बरामद हुई थी।

बीजेपी ने घोष पर क्या आरोप लगाए?

मजूमदार ने कहा कि पूर्व प्रिंसिपल ने वारदात के अगले ही दिन सेमिनार कक्ष से जुड़े शौचालय की मरम्मत व डॉक्टरों के कमरे के नवीनीकरण की अनुमति के लिए लोकनिर्माण विभाग के सिविल और इलेक्ट्रिकल विभाग को पत्र लिखा था। बीजेपी नेता ने इस चिट्ठी की कॉपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी की है। सुकांत ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी वारदात के बाद उन्होंने शौचालय तोड़ने का आदेश क्यों दिया।

हालांकि, लोकनिर्माण विभाग को लिखे गए पत्र में स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की सहमति दिए जाने की बात सामने आई है। बताया गया है कि डॉक्टर काफी दिनों से कमरे की मांग कर रहे थे। बता दें कि बाद में जूनियर डॉक्टरों के अड़ंगे के कारण मरम्मत कार्य रोक दिया गया था।

ये भी पढ़ें:

बंगाल में ही शुरू हुआ अपराजिता विधेयक का विरोध, डॉक्टरों ने कहा- ये सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का हथकंडा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।