विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sitaram Yechury: माकपा महासचिव सीताराम येचुरी की तबीयत बिगड़ी, एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया

Published: Fri, 06 Sep 2024 09:53 AM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2024 10:03 AM (IST)

72 वर्षीय माकपा महासचिव सीताराम येचुरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। फेफड़ों में संक्रमण के बाद उन्हें 19 ...और पढ़ें

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी। (फाइल फोटो)
माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में दाखिल सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी को वेंटिलेटर पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें फेफड़ों के संक्रमण के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके येचुरी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।

सीपीआई (एम) ने लिखा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज जारी है। वे विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में हैं। टीम श्वसन संक्रमण का इलाज कर रही है।

यह भी पढ़ें: पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की बढ़ीं मुश्किलें, सीबीआई के बाद अब ED ने घर पर मारा छापा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।