यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एलन मस्क की भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री, स्टारलिंक को केंद्र सरकार से मिला लाइसेंस
स्टारलिंक को भारत के दूरसंचार मंत्रालय से एक महत्वपूर्ण लाइसेंस मिल गया है। इस लाइसेंस का मिलना स्टारलिंक के लिए ...और पढ़ें

HighLights
- एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में मिला लाइसेंस।
रॉयटर्स, नई दिल्ली। भारत में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की एंट्री बहुत जल्द होने जा रही है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि स्टारलिंक को भारत के दूरसंचार मंत्रालय से एक महत्वपूर्ण लाइसेंस मिल गया है। इस लाइसेंस का मिलना स्टारलिंक के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
बता दें कि स्टारलिंक भारत में तीसरी कंपनी होगी, जिसको दूरसंचार मंत्रालायल द्वारा सैटकॉम लाइसेंस मिला है। इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि जल्द ही स्टारलिंक सैटकॉम लाइसेंस दिया जा सकता है, इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।
लाइसेंस पाने वाली तीसरी कंपनी बनी स्टारलिंक
बताया जा रहा है कि भारत के दूरसंचार विभाग से लाइसेंस पाने वाली तीसरी कंपनी स्टारलिंक बनी है। यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि स्टारलिंक और दूरसंचार विभाग ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।
स्टारलिंक भारत के दूरसंचार विभाग से लाइसेंस पाने वाली तीसरी कंपनी है, जिसने देश में सेवाएं प्रदान करने के लिए यूटेलसैट के वनवेब और रिलायंस जियो के समान आवेदनों को मंजूरी दी है।
साल 2022 में स्टारलिंक ने मांगा था लाइसेंस
बता दें कि साल 2022 से ही स्टारलिंक भारत में प्रवेश के लिए राह तलाश रही थी। इसके लाइसेंस के लिए भी आवेदन किए जा चुके थे। हालांकि, अब जाकर स्टालिंक को इस संबंध में लाइसेंस प्राप्त हो सका है। बता दें कि भारत में आने के लिए अमेजन की कुइपर भी इंतजार कर रही है।
