विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी को 'आतंकवादी' कहना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, चुनाव आयोग ने 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब

Published: Wed, 22 Apr 2026 06:45 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2026 07:00 PM (IST)

चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई 'आतंकवादी' टिप्पणी के लिए नोटिस जारी किया है।

चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा नोटिस (फोटो-पीटीआई)

चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा नोटिस (फोटो-पीटीआई)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के चुनाव आयोग ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उनकी आतंकवादी वाली टिप्पणी पर एक नोटिस जारी किया है।

इस टिप्पणी को चुनावी नियमों का संभावित उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

Modi Kharge (1)

चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा नोटिस

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, किरण रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल और कई अन्य BJP नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ से PM मोदी के खिलाफ खरगे की 'आतंकवादी' टिप्पणी के बारे में शिकायत की थी।

केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी नेताओं के शिकायत करने के कुछ घंटों बाद ही चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खरगे से इस टिप्पणी पर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

खरगे ने पीएम मोदी पर की थी विवादित टिप्पणी

चेन्नई में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खरगे ने मंगलवार, 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी' कहा था।

खरगे ने बाद में इस टिप्पणी पर सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका मतलब था कि मोदी लोगों और राजनीतिक दलों को आतंकित कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहने से भी इनकार किया।

भाजपा ने चुनाव आयोग से कांग्रेस अध्यक्ष को इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का निर्देश देने का आग्रह किया।

आयोग को सौंपे गए ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत खरगे की टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ उपयुक्त दंडात्मक और नियामक कार्यवाही शुरू की जाए।

खरगे की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह लोकतांत्रिक संस्थानों पर एक खतरनाक और अभूतपूर्व हमला भी है।

(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'दीदी...कांग्रेस के साथ रहोगी तो स्थिति और खराब हो जाएगी', अमित शाह ने ममता बनर्जी को दी चेतावनी