विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हेलीपैड, स्विमिंग पूल और जिम...ED ने अनिल अंबानी का 17 मंजिला घर अटैच किया; कीमत 3,716 करोड़ रुपये

Published: Wed, 25 Feb 2026 06:11 PM (IST)Updated: Thu, 26 Feb 2026 02:39 PM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित घर 'Abode' को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ...और पढ़ें

अनिल अंबानी पर ED का कड़ा एक्शन 3716 करोड़ रुपये का अटैच मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला (फाइल फोटो)

अनिल अंबानी पर ED का कड़ा एक्शन 3716 करोड़ रुपये का अटैच मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून के तहत कार्रवाई करते हुए ईडी ने उद्योगपति अनिल अंबानी का मुंबई में पाली हिल्स स्थित घर जब्त कर लिया है।

ईडी के अनुसार घर की कुल कीमत 4190 करोड़ रुपये है, जिनमें से 473 करोड़ रुपये के एक हिस्से को पहले ही जब्त किया जा चुका है। अब 3717 करोड़ रुपये मूल्य वाले बाकी हिस्से को भी जब्त कर लिया गया है।

अब तक 15,700 करोड़ की संपत्ति अटैच हो चुकीं

ईडी अभी तक अनिल अंबानी की लगभग 15 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। ईडी के सूत्रों के अनुसार, पाली हिल्स स्थित घर राइजई ट्रस्ट के नाम पर है। राइजई ट्रस्ट एक प्राइवेट फैमिली ट्रस्ट है, जिसमें अनिल अंबानी का नाम शामिल नहीं हैं, लेकिन उसके परिवार के लोग ट्रस्ट में शामिल हैं।

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह व्यवस्था पाली हिल्स स्थित आवास से अनिल अंबानी का कोई संबंध नहीं दिखाने के लिए की गई थी। लेकिन जांच में अनिल अंबानी के परिवार के सदस्यों के नाम ट्रस्ट में होने की पुष्टि होने पर घर जब्त करने का फैसला किया गया।

3716 करोड़ रुपये का अटैच

ईडी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशन और उससे जुड़ी कंपनियों में हुए घोटाले के सिलसिले में की गई है। सीबीआई इस मामले में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी और साजिश की जांच कर रही है। वहीं ईडी मनी लांड्रिंग की जांच कर रही है।

ईडी के अनुसार, रिलांयस कम्युनिकेशन और उससे जुड़ी कंपनियों पर देशी और विदेशी निवेशकों का 40,185 करोड़ रुपये का बकाया है। गौरतलब है कि 'अबोड' नामक अनिल अंबानी का यह शानदार घर 66 मीटर ऊंचा है और इसमें 17 मंजिलें हैं।

anil ambani house

'अबोड' मुंबई में तीसरा सबसे महंगा घर अनिल अंबानी का

  • 'अबोड' 16 हजार वर्ग फुट और 66 मीटर ऊंचा है।
  • छत पर हेलीपैड और घर में जिम, स्विमिंग पूल, मल्टी-लेवल पार्किंग और मंदिर
  • अबोड 2010-11 के आस-पास तैयार हुआ था।
  • अनिल इसे 150 मीटर ऊंचा बनाना चाहते थे, लेकिन 66 मीटर तक ही अनुमति मिली।
  • मुकेश अंबानी का 27 मंजिला घर एंटीलिया 173 मीटर ऊंचा है।
  • एंटीलिया और गौतम सिंघानिया के जेके हाउस के बाद अनिल का अबोड तीसरा सबसे महंगा घर माना जाता है।

NCERT किताब विवाद: हटेगा 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' वाला हिस्सा? CJI ने भी जताई आपत्ति