कोलकाता में I-PAC के ऑफिस में ED की छापामारी, मौके पर पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी; लैपटॉप-फाइलें लेकर निकलीं
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के लिए राजनीतिक प्रबंधन का काम करने वाली आई-पैक (I-PAC) के कार्यालय ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए राजनीतिक व चुनावी प्रबंधन का काम कर रही आई-पैक (I-PAC) के कोलकाता के साल्टलेक सेक्टर-5 स्थित कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापामारी की है। इसके साथ ही कंपनी के मालिक प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट कार्यालय पर भी ईडी की टीम गुरुवार, 8 जनवरी सुबह से छापामारी कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से कोलकाता पहुंची ईडी की टीम कोयला घोटाले से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में यह छापामारी कर रही है। प्रतीक जैन के घर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंची। वहीं सीएम के पहुंचने से 5 मिनट पहले ही कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज वर्मा भी पहुंचे।
फाइल-लैपटॉप लेकर निकलीं ममता बनर्जी
कोलकाता में I-PAC के ऑफिस पर ईडी के पहुंचने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंच गईं। सीएम ममता बनर्जी I-PAC के ऑफिस से फाइल और लैपटॉप लेकर निकली हैं।
कोलकाता में ईडी की छापामारी पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'यह दुर्भाग्यजनक है कि यहां केंद्रीय एजेंसी छापामारी कर रही है। यहां पार्टी के गोपनीय दस्तावेज, रणनीति व उम्मीदवारों की सूची रहती है।'
-1767857091661.jpg)
ममता बनर्जी ने अमित शाह पर साधा निशाना
सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि 'मैं पार्टी के महत्वपूर्ण दस्तावेज व हार्ड डिस्क लेकर जा रही हूं।' सीएम ने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि 'अमित शाह नैस्टी गृहमंत्री हैं। वह देश की रक्षा करने में नाकाम हैं।' सीएम ने आगे कहा कि 'क्या गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के पार्टी कार्यालय पर ईडी से छापामारी करवाएंगे?'
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 'एक ओर मतदाताओं के नाम मिटाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर संवेदनशील डेटा को अवैध रूप से इकट्ठा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।'
कौन हैं प्रतीक जैन?
प्रतीक जैन I-PAC साल्टलेक कंपनी के मालिक हैं। आई-पैक ने 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी। इस बार भी आई-पैक राज्य में सत्ताधारी पार्टी की विभिन्न रणनीतियों को निर्धारित करने, विपक्ष के हमलों का मुकाबला करने और चुनाव प्रचार की रणनीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
