विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में सुबह-सुबह आया भूकंप, भारत-भूटान और बांग्लादेश से चीन तक महसूस हुए झटके

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:37 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2026 08:12 AM (IST)

नेपाल में सुबह-सुबह करीब 7:02 बजे 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए।

सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके (स्क्रीनग्रैब- @@NCS_Earthquake)

सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके (स्क्रीनग्रैब- @@NCS_Earthquake)

HighLights

  1. सिक्किम में सुबह 7:02 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए।

  2. अनुमानित तीव्रता 5.4, केंद्र उत्तरी सिक्किम के पास।

  3. लोग घरों से बाहर निकले, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार।

डिजिटल डेस्क, गंगटोक। मंगलवार सुबह करीब 7:02 बजे भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोगों में हलचल मच गई। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने बताया कि मंगलवार को नेपाल के कोशी प्रांत में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 10 किमी (6.2 मील) की गहराई पर आया था।

नेपाल में आए भूकंप के झटके सिक्किम में भी महसूस किए गए। भूकंप की अनुमानित तीव्रता 5.4 बताया जा रहा है। 

एनसीएस के अनुसार, मंगलवार को इससे पहले सिक्किम के निकट भूटान में रात 12:13 बजे 2.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था, जिसका केंद्र गंगटोक से 56 किमी दक्षिण-पूर्व था।

भूकंप का केंद्र सिक्किम की सीमा से सटे पूर्वी नेपाल में बताया गया है, जिसके चलते पूर्वी हिमालयी क्षेत्र में सतर्कता बढ़ गई है। भूकंप के बाद फिलहाल किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने X पर पोस्ट किया, 'भूकंप की तीव्रता: 5.4, दिनांक: 24/11/2026 07:02:47 IST, अक्षांश: 27.855 N, देशांतर: 87.909 E, गहराई: 20 किमी, स्थान: नेपाल।' इसी बीच, यूएसजीएस ने बताया, 'भारत के मंगन से 67 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में 5.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

WhatsApp Image 2026-11-24 at 07.48.06 (1)

भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके

खबरों के अनुसार, मंगलवार को नेपाल के कोशी प्रांत में आए 5.4 तीव्रता के भूकंप के बाद सिक्किम, बिहार, पश्चिम बंगाल में झटके महसूस किए गए।

चीन भूटान और बांग्लादेश में भी महसूस हुए झटके

 USGS के अनुसार, मंगलवार तड़के नेपाल के कोशी प्रांत में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के झटके भारत, भूटान और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए, साथ ही चीन से भी ऐसी खबरें सामने आई हैं।

इस बीच, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुबह 3:39 बजे 2.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया, जिसका केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई पर था। असम में आए इस भूकंप का केंद्र अक्षांश 25.743 N और देशांतर 93.355 E पर दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- शिमला में भूकंप के झटकों से डोली धरती, शहर से 67 किलोमीटर दूर था केंद्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।