विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला में छुट्टी के दिन लगे भूकंप के झटके, शहर से 67 किलोमीटर दूर था केंद्र

Published: Sun, 22 Nov 2026 12:59 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के शिमला में रविवार सुबह 6:29 बजे 2.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र शिमला जिले में जमीन से 8 किलोमीटर नीचे था।

शिमला में भूकंप के झटके महसूस हुए। प्रतीकात्मक फोटो

शिमला में भूकंप के झटके महसूस हुए। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. शिमला में रविवार सुबह 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए।

  2. भूकंप का केंद्र शिमला जिले में जमीन से 8 किलोमीटर नीचे था।

  3. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी शिमला के आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह हल्के झटके महसूस हुए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गई।

सुबह साढ़े 6 बजे डोली धरती

भूकंप सुबह 6 बजकर 29 मिनट 2 सेकंड पर आया। इसकी गहराई जमीन से आठ किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र शिमला जिले में 31.422 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.783 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। 

शिमला से 67 किलोमीटर दूर था केंद्र 

एनसीएस के अनुसार भूकंप का केंद्र शिमला से करीब 67 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में था। किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं दर्ज किया गया है।

भूकंप ने नींद से जगाए लोग

रविवार को सुबह ही भूकंप के झटकों ने लोगों को नींद से जगाया। कई लोग उठ चुके थे  व कई रविवार होने के कारण सोये हुए थे, जो भूकंप के झटकों से उठ गए। 

कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए व घरों से बाहर निकल आए। हालांकि गनीमत रही कि तीव्रता कम होने के कारण किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, दो जगह माइनस में पहुंचा तापमान


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।