विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather: हिमाचल में पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, दो जगह माइनस में पहुंचा तापमान

Published: Sun, 22 Nov 2026 06:57 AM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश में ऊंची चोटियों पर हिमपात से ठंड बढ़ गई है और दिन के तापमान में 5.8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। 

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. ऊंची चोटियों पर हिमपात से हिमाचल में बढ़ी ठंड।

  2. दिन के तापमान में 5.8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज।

  3. ताबो, कुकुमसेरी में तापमान शून्य से नीचे पहुंचा।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को ऊंची चोटियों रोहतांग, बारालाचा, कुंजुम और शिंकुला दर्रे में हल्का हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है। दिन के तापमान में 5.8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कुल्लू के भुंतर में 5.8, शिमला में 5.1, कल्पा और बजौरा में 4.5 डिग्री, धर्मशाला और चंबा में चार डिग्री की गिरावट आई है। जबकि बाकी स्थानों पर दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 27 नवंबर तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि रविवार को कुछ एक स्थानों पर हल्के बादल छा सकते हैं।

ताबो में सबसे कम तापमान

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से 4.3 डिग्री का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर गिरावट तो कुछ में वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट ताबो में 4.3 डिग्री की आने से प्रदेश में सबसे कम तापमान -4.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -3.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, ऊना में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि, सुंदरनगर में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। जबकि शिमला में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है।

नवंबर में 70 प्रतिशत कम वर्षा

प्रदेश में नवंबर माह में 21 दिनों के दौरान सामान्य से 70 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। कम वर्षा के कारण लगातार शुष्क ठंड पड़ रही है। इसके कारण सर्दी, जुकाम, बुखार और गले में खराश के ज्यादा मामले आ रहे हैं। 

कहां कितना तापमान

  • स्थान न्यूनतम अधिकतम
  • शिमला 7.5 16.2
  • सुन्दरनगर 6.6 22.7
  • भुंतर 5.1 19.6
  • कल्पा 3.5 14.0
  • धर्मशाला 11.8 20.0
  • कांगड़ा 10.2 23.7
  • ऊना 10.0 26.0
  • नाहन 11.5 23.8
  • केलंग 0.3 11.1
  • सोलन 6.2 21.5

यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार ने सुख सम्मान निधि योजना के 7.69 लाख आवेदन रद किए, विधानसभा में सामने आए आंकड़े

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।