विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जन सहयोग के बिना नशे पर काबू संभव नहीं: राजनाथ

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Fri, 19 Jun 2015 03:48 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2015 04:14 PM (IST)

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जनता के सहयोग के बिना नशे पर काबू पाना संभव नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आनंदपुर साहिब। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जनता के सहयोग के बिना नशे पर काबू पाना संभव नहीं है। राज्य सरकार इस पर काबू पाने की भरपूर कोशिश कर रही है।

स्थापना दिवस समागम में पंजाब के ज्वलंत मुद्दे नशे पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने उपस्थित युवाओं से कहा कि वह यहां से संकल्प लेकर जाएं कि वह नशा नहीं करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शिरकत नहीं करने पर राजनाथ ने बताया कि तंजानियां के राष्ट्रपति के दिल्ली दौरे के मद्देनजर वह नहीं आ पाए। पंजाब वासियों को प्रधानमंत्री ने उनके माध्यम से शुभकामना दी है। राजनाथ ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सुर से सुर मिलाते हुए कहा, यह कोई पंथक एजेंडा कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने सिख कौम को भारतीय संस्कृति की रक्षा करने वाली कौम करार दिया।

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि गुरु नगरी आनंदपुर साहिब का कर्जदार देश का कण-कण है।

वहीं, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने घोषणा की कि वह भगत रविदास, भगत नामदेव, कबीर और जयदेव से जुड़े प्रमुख स्थलों से कांफ्रेंस आयोजित करेंगे। यह कांफ्रेंस राष्ट्रीय एकता को समर्पित होंगी। जिसमें देश भर के लोग जुटेंगे। उन्होंने मीडिया की खिंचाई करते हुए कहा कि कुछ अखबारों ने इसको पंथक एजेंडा के तहत आयोजित कार्यक्रम करार दिया है। उन्होने स्पष्ट किया कि पंथक एजेंडे से इस कार्यक्रम का कोई लेना देना नहीं है। कार्यक्रम के लिए सभी धर्मों व राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया था।

श्री आनंदपुर साहिब में आनंद उत्सव शुरू

आनंद में मदमस्त 'लाडली फौज' के जौहर देख संगत दंग