विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्री आनंदपुर साहिब में आनंद उत्सव शुरू

By Preeti jhaEdited By:
Published: Fri, 19 Jun 2015 11:58 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2015 12:31 PM (IST)

आनंद उत्सव श्री आनंदपुर साहिब में शुरू हो गया है। श्रीनगर वाले हरविंदर सिंह गुरु संवाद का ज्ञान कर रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

श्री आनंदपुर सहिब। आनंद उत्सव श्री आनंदपुर साहिब में शुरू हो गया है। श्रीनगर वाले हरविंदर सिंह गुरु संवाद का ज्ञान कर रहे हैं। मंच में श्री गुरुग्रंथ साहिब सुशोभित हैं। इस समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हो रहे हैं। उत्सव में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी आना था लेकिन स्वास्थ्य खराब होने की वजह से वह नहीं आ पा रही हैं।

दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के युद्धों व सिखों की शहादत की गवाह पावन धरती श्री आनंदपुर साहिब के 350वें स्थापना दिवस पर माता नानकी हाल में मुख्य आयोजन हो रहा है। 1699 की बैसाखी के पावन पर्व पर दशम पिता ने सतलुज नदी के जल को खंडे-बाटे की पाहुल के लिए प्रयोग कर इस दरिया को इतिहास में अमर कर दिया है। गुरु चरणों से आनंदित इस पावन धरती पर दिल्ली दरबार की सत्ता पर काबिज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति इतिहास में एक नया पन्ना जोड़ रही है।